फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   son of minister Narayan Sah beaten up kids and women in Bettiah did aerial firing news in Hindi

बिहार: पर्यटन मंत्री के बेटे ने बेतिया में की हवाई फायरिंग, बच्चों-महिलाओं से मारपीट, पढ़िए पूरा मामला

Sun, 23 Jan 2022 08:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 23 Jan 2022 08:21 PM IST
सार

बेतिया जिले के हरदिया गांव में मंत्री पुत्र द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वहीं, मंत्री ने इसे लेकर उल्टे ग्रामीणों पर ही आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
son of minister Narayan Sah beaten up kids and women in Bettiah did aerial firing news in Hindi
मंत्री पुत्र की दबंगई के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें ही दौड़ा लिया - फोटो : एएनआई (वीडियो स्क्रीनशॉट)

विस्तार

बिहार में एक मंत्री पुत्र की दबंगई का मामला सामने आया है। यह घटना बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आने वाले हरदिया गांव की है जहां राज्य के पर्यटन मंत्री नारायण साह के बेटे बबलू ने कथित तौर पर लोगों के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग की है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद मंत्री का बेटा अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ बच्चे मंत्री के बाग में खेल रहे थे। इसी दौरान वहां अपने साथियों के साथ पहुंचा बबलू यह देख आक्रोशित हो गया और बच्चों की पिटाई करने लगा। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथियों ने हवाई फायरिंग कर दी। आरोप है कि इस दौरान बबलू और उसके साथियों ने कुछ महिलाओं के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें आक्रोशित ग्रामीण मंत्री पुत्र और उसके साथियों को दौड़ाते नजर आ रहे हैं, जिनके पास हथियार नजर आ रहे हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती बबलू और उसके साथी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने उनकी दो बंदूकें भी छीन ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

मंत्री नारायण साह ने सफाई में कही ये बात
इस मामले में मंत्री नारायण साह ने सफाई देते हुए कहा है कि हमारे पुरखों की दो बीघा जमीन पर ग्रामीण कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी को लेकर पहले मेरा भाई वहां गया था लेकिन ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने पर भाई की मदद करने के लिए ही बेटा और उसके साथी वहां गए थे। ग्रामीणों ने उनके साथ भी मारपीट की।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने मेरे बेटे और उसके साथियों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसी में उनके कुछ बच्चों को चोट लग गई और आरोप मेरे बेटे पर मढ़ा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed