{"_id":"5d5c506a8ebc3e6c90481434","slug":"son-of-bihar-martyr-in-pakistani-firing-in-kashmir-had-gone-three-days-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक गोलीबारी में शहीद के पिता बोले- छुट्टी बिताकर तीन दिन पहले ही कश्मीर गया था बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक गोलीबारी में शहीद के पिता बोले- छुट्टी बिताकर तीन दिन पहले ही कश्मीर गया था बेटा
Wed, 21 Aug 2019 01:26 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Son of Bihar
- फोटो : Social Media
पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। जम्मू कश्मीर में पूंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई इस गोलीबारी में बिहार के लाल रविरंजन सिंह शहीद हो गए। बिहार के डेहरी ओन सोन क्षेत्र के गोपीबिगहा निवासी 70 वर्षीय रामनाथ सिंह के पुत्र थे।
विज्ञापन
36 वर्षीय बिहार के लाल रविरंजन सिंह के शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, उनके घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहीद जवान रविरंजन के पिता रामनाथ लकवा से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि रविरंजन एक महीने की छुट्टी बीताकर तीन दिन पहले 17 अगस्त को कश्मीर गया था। सोमवार को उसने ड्यूटी ज्वाइन की थी और मंगलवार को उसकी शहादत की खबर आ गई। शहीद के पिता ने कहा कि उनके दोनों बेटों के भारतीय सेना में शामिल होकर उन्हें गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
'बेटे की शहादत बेकार नहीं जाएगी'
पिता रामनाथ ने कहा कि छुट्टी में जब रवि घर आया हुआ था तो बता रहा था कि धारा 370 हटने से कश्मीर में शांति कायम होगी। इससे बौखला कर पाकिस्तान जवानों और आम लोगों को निशाना बनाने की फिराक में है, लेकिन भारतीय सेना उनके हर मंसूबे को नेस्तनाबूत कर देगी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की शहादत बेकार नहीं जाएगी। रविरंजन अपने पीछे मां-पिता के साथ पत्नी, दो बेटे और एक बेटी से भरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन