फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   son kidnapped a minor girl in bihar, family performed funeral of his death but he is now arrested from UP

Bihar: नाबालिग लड़की के अपहर्ता को बचाने के लिए अज्ञात लाश का दाह संस्कार किया, वह छिपा था यूपी में

Wed, 18 Jan 2023 08:29 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 18 Jan 2023 08:29 PM IST
सार

नाबालिग का अपहरण करने वाले बेटे को सजा से बचाने के लिए परिवार वालों ने अज्ञात लाश को बेटा बता अंतिम संस्कार कर दिया। इतना ही नहीं, अपहर्ता की हत्या का केस अपहृत लड़की के परिजनों पर डाल दिया गया। अब रोहतास का वह युवक यूपी के मुगलसराय में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
son kidnapped a minor girl in bihar, family performed funeral of his death but he is now arrested from UP
इसी जिंदा अपहर्ता का जुर्म छिपाने को परिजनों ने दूसरे की लाश भी जलाई और अपहृत के परिजनों को फंसाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसी साल भागलपुर में एक ऐसे शख्स को नाबालिग छात्रा से बलात्कार में पॉक्सो के तहत सजा मिली, जिसने खुद को सजा से बचाने के लिए जिंदा रहते अपनी शवयात्रा निकलवाई थी। अब इससे मिलता-जुलता केस रोहतास में सामने आया है, जहां नाबालिग का अपहरण करने वाले बेटे को सजा से बचाने के लिए परिवार वालों ने अज्ञात लाश को बेटा बता अंतिम संस्कार कर दिया। इतना ही नहीं, अपहर्ता की हत्या का केस अपहृत लड़की के परिजनों पर डाल दिया गया। लेकिन, सच कभी न कभी बाहर आ ही जाता है और इस बार भी आ गया। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में अपहर्ता गिरफ्तार किया गया है। उसके पास अपहृत नाबालिग भी बरामद की गई।

विज्ञापन


बेटी का अपहरण हुआ, फिर अपहर्ता की हत्या का आरोप लगा
जिले के कोचस थाना क्षेत्र से एक 22 अक्टूबर 2021 को एक नाबालिग का अपहरण हुआ था। नाबालिग की मां ने कोचस थाने में लिखित आवेदन दिया था। 28 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब से कुछ नहीं हो रहा था। उलटा, 14 महीने के अंदर लड़की के परिजनों की परेशानी का अंत नहीं हो रहा था। कोचस वार्ड 13 निवासी बसंत राम के बेटे रविरंजन राम पर अपहरण का आरोप था और उसके परिजनों ने बेटे के बचाने के साथ लड़की के परिजनों को फंसाने की साजिश रची। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के तीन दिन बाद 31 अक्टूबर 2022 को पास के भानस ओपी के मझौली गांव से एक शव कुंआ से बरामद किया गया था। शव बरामदगी की सूचना पर रविरंजन के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और लावारिस शव को रविरंजन का बता दिया। औपचारिकता के बाद शव लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया और फिर रविरंजन की हत्या का आरोप लड़की के सात परिजनों पर मढ़ दिया। 
विज्ञापन


रोहतास पुलिस को पक्की सूचना मिली तो यूपी से हुई गिरफ्तारी
एसपी विनित कुमार ने बताया कि रोहतास पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त काण्ड में वांछित अभियुक्त मुगलसराय में छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद मुगलसराय में छापेमारी की गई एवं अपहृता को बरामद करते हुए अपहर्ता रविरंजन को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि मामले में अपहृता का न्यायालय में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed