{"_id":"644d17b5dfc2ec4c49037078","slug":"six-miscreants-shot-a-grocery-shopkeeper-in-madhepura-seriously-injured-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: छह बदमाशों ने किराना दुकानदार को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: छह बदमाशों ने किराना दुकानदार को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
Sat, 29 Apr 2023 06:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 29 Apr 2023 06:42 PM IST
सार
एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
घायल को पुलिस की गाड़ी में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मधेपुरा सदर अनुमंडल में बाइक सवार छह बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। यह घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर-भलनी में देर रात की है। फिलहाल गंभीर हालत में उसका इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भलनी नहर के पास किराना दुकानदार गुड्डू कुमार (22) दुकान बंद करने की तैयारी में था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों से छह लोग आए जो दुकानदार से उलझ गए। इसी बीच एक बदमाश ने हवाई फायरिंग की और एक ने उसके ऊपर गोली चला दिया। दुकानदार को गोली लगने के बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर जमा हुए स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल गुड्डू को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में भर्ती करवाया। जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उस वक्त अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं रहने के कारण घायल गुड्डू को पुलिस की गाड़ी से ही इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया।
विज्ञापन
एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।