फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sitamarhi Municipal Corporation gave notice to vacate land to more than 40 defaulters settled on Riga Road

Bihar: उत्तरी रिंग बांध के दोनों ओर बसे 40 से अधिक बकाएदारों को नोटिस; जमीन खाली करने की बात से छायी मायूसी

Sat, 01 Jul 2023 08:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Jul 2023 08:08 PM IST
सार

उत्तरी रिंग बांध के किनारे 25 वर्षों से अकेले रह रही वृद्ध महिला राम परी देवी बताती हैं कि वर्षों से एक छोटे से घर में रहकर अपना जीवन यापन चलाती थी। पति की मौत के बाद उसके बच्चों ने भी साथ छोड़ दिया है। सब्जी बेचकर कमाई कर किसी तरह अपना पेट पालती है। अब नगर निगम के द्वारा मिले नोटिस के बाद वह जाए तो कहां जाए।

विज्ञापन
Sitamarhi Municipal Corporation gave notice to vacate land to more than 40 defaulters settled on Riga Road
निगम का नोटिस मिलने पर मायूस बकाएदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सीतामढ़ी नगर निगम की सरकारी जमीन पर वर्षों से रहने वाले 40 से अधिक बकाएदारों को निगम ने नोटिस जारी किया है। वहीं, नोटिस में दिए गए समय के अंदर जगह को खाली करने का आदेश दिया गया है। दरअसल, शहर के रीगा रोड वार्ड 10 के उत्तरी रिंग बांध के दोनों ओर बसे 40 से अधिक बकाएदारों को नगर निगम नोटिस जारी किया है। कहा गया है कि वे सड़क का अतिक्रमण कर घर बना 25 वर्षों से रह रहे हैं। उन सभी 40 परिवार के लोगों को निगम ने नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर खुद से जमीन खाली करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


नोटिस में चेतावनी दी गई है कि जमीन खाली नहीं करने पर नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 435 के तहत सभी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निगम ने उन सभी को हटाते हुए जुर्माना लगाने की बात कही है। इधर, नोटिस मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में निगम के इस फैसले को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि 25 वर्षों से अधिक समय से वे यहां घर बसा कर रह रहे हैं। ऐसे में निगम का नोटिस जारी होने के दो दिनों के बाद विलंब से प्राप्त हुआ है। ऐसे में घर खाली करने के लिए उन्हें मात्र एक दिन की मोहलत मिली है। सड़क निर्माण को लेकर नगर निगम द्वारा रिंग बांध से अतिक्रमण को खाली कराने को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी रिंग बांध के किनारे 25 वर्षों से अकेले रह रही वृद्ध महिला राम परी देवी बताती हैं कि वर्षों से एक छोटे से घर में रहकर अपना जीवन यापन चलाती थी। पति की मौत के बाद उसके बच्चों ने भी साथ छोड़ दिया है। बाजार में सब्जी बेचकर कमाई कर किसी तरह अपना पेट पालती है। अब नगर निगम के द्वारा मिले नोटिस के बाद वह जाए तो कहां जाए।


इस मामले में नगर निगम के आयुक्त प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि नगर निगम के अमीन ने उतरी रिंग बांध की मापी की थी। उसमें पाया गया कि रिंग बांध सड़क की अधिकांश जमीनों पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 435 के तहत कार्रवाई करते हुए जमीन को खाली कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed