फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sitamarhi Girl Chased Boyfriend To Jalandhar Varanasi TamilNadu Marry With Help Of Bihar Police

Love Story: जहां जाता हूं, वहीं चली आती हो...पीछा छुड़ाने के लिए भागता रहा प्रेमी,प्रेमिका ने ढूंढकर रचाई शादी

Fri, 10 Mar 2023 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 Mar 2023 05:28 PM IST
सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रेम-प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक युवक तमिलनाडु में युवती के साथ कुछ दिनों तक रहने के बाद गायब हो गया, जिसे ढूंढती हुई लड़की उसके गांव पहुंच गई। युवक बार-बार उससे पीछा छुड़ाने के लिए भागता रहा, लेकिन हर बार युवती ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
Sitamarhi Girl Chased Boyfriend To Jalandhar Varanasi TamilNadu Marry With Help Of Bihar Police
प्रेमिका ने ढूंढकर रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले का रहने वाला एक प्रेमी अपने प्रेमिका से जान छुड़ाने के लिए भागा जा रहा था। वही, उसकी प्रेमिका भी साथ न छोड़ने की कसम खा ली थी। अंत में उसके गांव पहुंची प्रेमिका को फिर प्रेमी छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद प्रेमिका थाने पहुंच गई और इसकी शिकायत थानेदार से की।

विज्ञापन


फरियाद सुनकर पुलिस वालों ने प्रेमी को थाने लाकर आपसी सहमति के आधार पर दोनों की शादी कराई। अब इस शादी की चर्चा इलाके में जंगल के आग की तरह फैल गई है। पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में परिवार वालों की रजामंदी से दोनों की शादी करा दी। प्रेमी सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के पिपरा परसाईन पंचायत के पकड़िया गांव का रहने वाला 22 साल का चंदन ठाकुर है। वहीं, प्रेमिका 21 साल की सुनीता उड़ीसा के जासपुर नीला अंतर्गत जाका थाना क्षेत्र के चांदीखन गांव निवासी सुरेंद्र सेठी की पुत्री है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
थाने पहुंची सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसका चंदन से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद सुनीता आर्थिक तंगी के कारण बीते साल 2022 के मार्च महीने में तमिलनाडु के तिरुपुर में सिलाई फैक्ट्री में काम करने गई। जहां उसकी मुलाकात सीतामढ़ी जिले के पकड़िया गांव के रहने वाले राम ठाकुर के पुत्र चंदन ठाकुर से हुई। दोनों एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाए। लेकिन पांच महीने पहले से दोनों के बीच कई बार तकरार भी हुई। पहली बार हुई तकरार के बाद चंदन अपनी प्रेमिका को छोड़ गांव वापस चला आया था, जिसके बाद सुनीता भी पता लगाते हुए चंदन के घर पहुंच गई। अपनी प्रेमिका को देख चंदन घर से भागकर अपने भाई के पास लुधियाना चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिर सुनीता भी पता लगाने के बाद लुधियाना पहुंच गई। वहां से दोनों एक महीने पहले एक साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंदन बनारस स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इसमें चंदन का बायां हाथ जख्मी हो गया था, जिसके बाद सुनीता भी अगली स्टेशन पर उतरकर चंदन को खोज लिया। फिर दोनों सही सलामत घर लौटे। फिर किसी बात को लेकर दोनो में झगड़ा हुआ और फिर एक बार चंदन घर मे ताला लगाकर फरार हो गया, जिसके बाद हार-थककर सुनीता सोनबरसा थाना पहुंची। जहां पुलिस वालों ने उसकी शिकायत सुनकर चंदन को खोजकर लाए, फिर दोनो की हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कराया।


थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि चंदन को खोजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।  लड़की शिकायत लेकर पहुंची थी। जांच करने के बाद दोनों प्रेमी युगल शादी के लिए रजामंद हो गए और परिजनों का भी सहमति थी, जिसके आधार पर दोनों की शादी पुलिस बल की अभिरक्षा में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करवा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed