फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sitamarhi children paraded theft suspicion video goes viral

Bihar News: मासूमियत पर अत्याचार! चोरी के शक में 5 मासूम बच्चों को निर्वस्त्र घुमाया, वीडियो वायरल

Thu, 05 Jun 2025 07:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 07:09 PM IST
सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक दुकानदार ने चोरी के शक में 5 छोटे बच्चों के कपड़े उतार दिए, उनके गले में चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब पुलिस जांच कर रही है और बाल अधिकार आयोग ने इस पर रिपोर्ट मांगी है।
 

विज्ञापन
sitamarhi children paraded theft suspicion video goes viral
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के मलाही गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के एक किराना दुकानदार पर आरोप है कि उसने स्नैक्स और चॉकलेट चोरी के संदेह में पांच मासूम बच्चों को निर्वस्त्र कर, गले में चप्पलों की माला पहनाकर, और चेहरे पर चूना लगाकर पूरे गांव में घुमाया। यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज की संवेदनहीनता को भी उजागर करती है।

बच्चों की उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, जिन बच्चों के साथ यह अत्याचार हुआ, उनकी उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच है और वे सभी अत्यंत गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। बच्चों के प्रति की गई यह क्रूरता मानवता को शर्मसार करती है।
विज्ञापन


घटना का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
ग्रामीणों में से किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही आम लोगों में भारी रोष फैल गया और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। सवाल उठाया जा रहा है कि अगर बच्चों से गलती भी हुई थी, तो क्या इस तरह की बर्बरता और सार्वजनिक अपमान उचित है?
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार

 घटना की सूचना मिलते ही मेजरगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार से पूछताछ की जा रही है और बच्चों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज को सबूत के रूप में संकलित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed