फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sita-Ram in Bihar: Arun Govil, Deepika, reached Darbhanga, Mithila, Sitamarhi Punaura Dham, Janakpur, Ramayana

Sita-Ram in Bihar : रामायण वाले सीता-राम पहुंचे जनकनंदिनी के मिथिला; आज इन्हें देंगे अपने हाथों से आशीर्वाद

Thu, 01 Jun 2023 01:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 01 Jun 2023 01:43 PM IST
सार

Darbhanga : अरुण गोविल ने कहा कि बिहार मैं दूसरी बार आया हूं। यहां आकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यहां मैं आपलोगों से सम्मानित होकर गदगद हो गया।

विज्ञापन
Sita-Ram in Bihar: Arun Govil, Deepika, reached Darbhanga, Mithila, Sitamarhi Punaura Dham, Janakpur, Ramayana
दरभंगा पहुंचे एक्टर अरुण गोविल के साथ दीपिका भी मौजूद थीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामायण में प्रभु श्री राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ओर माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपका मिथिलांचल की राजधानी दरभंगा पहुंच चुके हैं। दरभंगा एयरपोर्ट पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बालेंदु झा ने मिथिला की रीति रिवाज पाग चादर ओर बुके देकर सम्मनित किया। सम्मानित होने पर अरुण गोविल ने कहा कि बिहार मैं दूसरी बार आया हूं। यहां आकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यहां मैं आपलोगों से सम्मानित होकर गदगद हो गया। 

विज्ञापन


सीता की भूमिका अदा करने वाली दीपिका ने कहा-  मैं दरभंगा आकर बहुत खुश हूं
फेमस सीरियल रामायण की माता सीता की भूमिका निभाने वाली पात्र दीपिका ने कहा कि मैं दरभंगा आकर बहुत खुश हूं। पहली बार बिहार और मिथिला आई हूं। उन्होंने यहां के लोगो से कहा कि आप लोगों को मेरे यहां आने से कैसे महसूस हो रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के बेटे के उपनयन संस्कार में शामिल होने आए हैं
दरभंगा जिला के घनश्यामपुर प्रखंड के लगमा गांव मे भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सीए सुरेश के पुत्र के उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए रामायण के मुख्य पात्र श्री राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ओर सीता की भूमिका निभाने वाली दीपका आ रही हैं। अरुण गोविल ओर सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका के सुरक्षा के लिए दरभंगा जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं इनके आने से मिथिलावासियों में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sita-Ram in Bihar: Arun Govil, Deepika, reached Darbhanga, Mithila, Sitamarhi Punaura Dham, Janakpur, Ramayana
भाजपा विधायक ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम को भी विकसित किया जाना चाहिए
रामायण सीरियल में माता सीता की भूमिका अदा करने वालीं दीपिका ने कहा कि जब अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सीतामढ़ी में मंदिर का निर्माण होना चाहिए। दरभंगा उपनयन संस्कार  कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची दीपिका दरभंगा आकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा दरभंगा को मिथिला की राजधानी कहा जाता है। यहां पहुचने पर दरभंगा में भाजपा विधायक संजय सरावगी ने अभिनेता अरुण गोविल ओर दीपिका मिथिला की परंपरागत पाग चादर ओर बुके देकर सम्मानित किया। दीपका कहा कि जब अयोध्या में मन्दिर का निर्माण कार्य प्रारंभ है तो सीतामढ़ी के पुनौरा धाम को भी विकसित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed