{"_id":"fe90e462428c97d3e61151d0225955fe","slug":"sikhs-upset-as-nitish-enters-gurdwara-with-head-not-covered","type":"story","status":"publish","title_hn":"..और मोदी की राह चले नीतीश कुमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..और मोदी की राह चले नीतीश कुमार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम टोपी न पहनने पर मोदी पर तंज कसने वाले बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हीं की राह पर चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
मामला पटना के सिटी गुरुद्वारे का था। जहां नीतीश कुमार से सिह ढंकने को कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया।
सिर ढंकने की उनकी मनाही ने एक नया विवाद पैदा कर दिया है।
गुरुद्वारा कमिटी के मुताबिक, गुरुद्वारे में घुसने से पहले जब नीतीश कुमार से सिर ढकने के लिए कहा गया, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
इतना ही नहीं, नीतीश ने इसके लिए अजीब बहाना बनाया। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। नीतीश कुछ देर तक गुरुद्वारे में रुके और इस दौरान उनका सिर पूरी तरह से खुला ही था।
इस पूरे मामले में गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी ने इस घटना पर विराध जताया।
कमिटी के इस घटना पर विरोध जताते हुए कहा कि सीएम नीतीश ने सिख समुदाय के प्रति असम्मान दिखाया है, जो गलत है। जब कोई गुरुद्वारे आता है, तो वह अपना सिर ढकता है। नीतीश को भी ऐसा करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने नहीं किया। यह सिख समुदाय के प्रोटोकॉल का साफ उल्लंघन है।
विज्ञापन