फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Showroom Manager Shot Dead in Motihari, Bihar angry villagers blocked the Road

मोतिहारी: दिनदहाड़े शोरुम के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, नाराज ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Thu, 05 May 2022 03:39 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 May 2022 03:39 AM IST
सार

मृतक कुणाल सिंह कोटवा थाना क्षेत्र के बाबू टोला के रहने वाले थे। वह गायत्री नगर स्थित अपने किराए के मकान से बाजार की तरफ बाइक से जा रहे थे। इसी बीच गायत्री मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हॉस्पिटल चौक पर टायर जला कर विरोध किया।

विज्ञापन
Showroom Manager Shot Dead in Motihari, Bihar angry villagers blocked the Road
सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण और परिजन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े नगर थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे एक शोरुम के मैनेजर को गोली मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हॉस्पिटल चौक पर टायर जला कर विरोध जताया। वहीं शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर छतौनी मुफ्फसिल नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशितों ने उन्हें वहां से भगा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कुणाल सिंह कोटवा थाना क्षेत्र के बाबू टोला के रहने वाले थे। वह गायत्री नगर स्थित अपने किराए के मकान से बाजार की तरफ बाइक से जा रहे थे। इसी बीच गायत्री मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। 
विज्ञापन

 

साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने सड़क जाम हो समाप्त कराया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया। एसपी डॉ. कुमार आशीष का कहना है कि नगर पुलिस व तकनीकी शाखा की टीम इस मामले की जांच कर रही है। अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना के बाद शहर के इंट्री प्वाइंट पर वाहन जांच व पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों का कहना है कि किसी ने कुणाल को फोन किया तो वह बाइक से घर से निकला था। गोली लगने की सूचना पर उसके दोस्त घटनास्थल पर पहुंचे और इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुणाल को-ऑपरेटिव बैंक के सामने पेंटालूंस शोरुम में मैनेजर का काम करता था। मौत की सूचना गांव तक पहुंची तो काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव को हॉस्पिटल चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। 



2005 में कुणाल के पिता और भाई की भी हुई थी हत्या
मृतक कुणाल सिंह के पिता नरेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई की अगस्त 2005 में अपराधियों ने कोटवा कदम चौक के निकट हत्या कर दी थी। दोनों पिता-पुत्र कोटवा से अपने घर लौट रहे थे। उसी समय नरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। उस समय वह अपने पंचायत के मुखिया थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed