फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shilpa Shetty in Bihar: Bollywood actress reached Nawada and Sitamarhi, reached jewelry shop

Shilpa Shetty in Bihar : सुबह नवादा, दोपहर सीतामढ़ी में; बॉलीवुड अभिनेत्री बोलीं- आईं हूं यूपी-बिहार लूटने

Sat, 19 Aug 2023 06:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Aug 2023 06:21 PM IST
सार

Bihar News : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पटना से आगे अब बिहार के छोटे शहरों का भी रुख कर रही हैं। शनिवार को सुबह वह नवादा में थीं और दोपहर सीतामढ़ी में। दोनों जगह इन्होंने इस गीत पर डांस किया- "मैं आयी हूं यूपी-बिहार लूटने"

विज्ञापन
Shilpa Shetty in Bihar: Bollywood actress reached Nawada and Sitamarhi, reached jewelry shop
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज बिहार दौरे पर हैं। ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंचे वह नवादा फिर सीतामढ़ी पहुंची। शिल्पा शेट्टी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिल्पा शेट्टी ने उनका अभिवादन करते हुए किया। इसके बाद "मैं आयी हूं यूपी-बिहार लूटने" इस गीत पर जमकर डांस किया।

विज्ञापन


मशहूर लिट्टी चोखा और मगही पान बहुत पसंद
एक बड़े ब्रांड के ज्वेलरी शॉप के शुभारंभ परशिल्पा शेट्टी ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे आप लोगों ने बीच आने का मौका मिला। पिछले महीने मुझे पटना आने का अवसर मिला था। उस वक्त पटनवासियों से खूब प्यार मिला था। आज नवादा और सीतामढ़ी के लोगों ने बहुत प्यार दिया। मैं बहुत लकी हूं जो आप जैसे लोगों का प्यार मिल रहा है। मुझे बिहार का मशहूर लिट्टी चोखा और मगही पान खाने वाली हूं। साथ ही यहां से सत्तू भी लेकर जाऊंगी। उन्होंने कहा कि इस बार थोड़े समय के लिए ही आई हूं। लेकिन थोड़े समय में ही मुझे यहां के लोगों से बहुत ज्यादा प्यार मिला है। 

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed