फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sheikhpura Councillor Sanjay Yadav threatens to kill Ram Vilas Paswan in video, police started probe

बिहार : पार्षद ने दी पासवान को AK-47 से गोली मारने की धमकी, वीडियो वायरल

Tue, 28 Jul 2020 09:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा (बिहार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा (बिहार) Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Jul 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Sheikhpura Councillor Sanjay Yadav threatens to kill Ram Vilas Paswan in video, police started probe
राम विलास पासवान - फोटो : फाइल

बिहार के शेखपुरा क्षेत्र के एक पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पार्षद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को एके-47 से जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई गई है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


मामला बिहार की शेखपुरा नगर पालिका परिषद का है। यहां के एक पार्षद संजय यादव इस वीडियो में पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यादव ने पासवान पर गरीबों और जरूरतमंदों को राशन कार्ड न उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने बुधवार को शेखपुरा एसपी से इसकी शिकायत दर्ज कराई और यादव के खिलाफ जांच की मांग की। गजाली ने कहा कि यादव ने सोमवार रात को सार्वजनिक तौर पर वीडियो में पासवान को एके-47 से गोली मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि यादव तब से ही फरार है जब से यह वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी शिकायत और वीडियो क्लिप मिली है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस वीडियो में, पार्षद ने केंद्रीय मंत्री पासवान पर आरोप लगाया है कि वह गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन कार्ड प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं, जिससे उन्हें कुछ किलोग्राम अनाज मिल सके। पासवान, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं।


बता दें कि शेखपुरा जमुई संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका प्रतिनिधित्व पासवान के बेटे और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान करते हैं। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके सांसद बेटे चिराग अक्सर इस क्षेत्र का दौरा किया करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed