फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shardiya Navratri: Vehicles will not ply on this route in Patna till October 24, know the traffic plan.

Shardiya Navratri: पटना में 24 अक्टूबर तक इस रूट पर नहीं चलेंगी गाड़ियां; जानिए, क्या-क्या बदलाव हुए

Fri, 20 Oct 2023 09:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 20 Oct 2023 09:59 AM IST
सार

पटना जिला प्रशासन शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 21 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक लोगों को रूट चेंज कर आना होगा। कई अहम रूट को चेंज किया गया है। कई रूट पर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri: Vehicles will not ply on this route in Patna till October 24, know the traffic plan.
21 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक पटना में लोगों को रूट चेंज कर चलना होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान राजधानी पटना में जाम नहीं लगे, इसके लिए पटना जिला प्रशासन शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 21 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक पटना में लोगों को रूट चेंज कर चलना होगा। कई अहम रूट को चेंज किया गया है। कई रूट पर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जाम न लगे इसे देखते हुए प्रशासन ने मेट्रो और सड़क निर्माण कार्यों में लगे भाड़ी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी है। आइए जानते हैं किस-किस रूट आवाजाही पर रोक लगा गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


डाकबंगला चौराहे से कोतवाली थाने तक गाड़ियां नहीं चलेंगी
डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड तक गाड़ियां नहीं चलेंगी। डाकबंगला चौराहे से कोतवाली थाने तक गाड़ियां नहीं चलेंगी। पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले छोटे वाहन गोरियाटोली चौक से एग्जीबिशन रोड होते जाएंगे। दानापुर से अशोक राजपथ पर बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। यह गाड़ियां दानापुर कैंट से सगुना मोड़ होते हुए खगौल-दानापुर स्टेशन जा सकेंगे। दानापुर स्टेशन से बिहटा की ओर जाने वाली गाड़ियां नेउरा होते बिहट-आरा की तरफ जाएंगे। इन चार दिनों में मालवाहन और यात्री वाहनों का परिचालन शहर में पूरी तरह प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद मित्रा रोड पर दोनों ओर से गाड़ियां नहीं चलेंगी
गांधी मैदान से बेली रोड जाने के लिए छोटे निजी वाहन छज्जूबाग, सिन्हा लाइब्रेरी, उदयगिरी अपार्टमेंट कोतवाली होते हुए जा सकते हैं। बेली रोड पर हड़ताली मोड़ से छोटी गाड़ियां आयकर गोलंबर तक आएंगी। यहां से वीरचंद्र पटेल पथ की ओर से मुड़ना होगा। बेली रोड से पश्चिम से गांधी मैदान की ओर जाने वाली छोट गाड़ियां वोल्टास मोड़ से विद्यापति मार्ग से आट्र्रर्स कॉलेज, लेडी स्टीफेंसन हॉल, छज्जूबाग होते हुए जा सकते हैं। आर ब्लॉक चौराहा से आयकर गोलंबर की ओर सभी वाहनों का परिचालन वर्जित होगा। इधर, मखिनयां कुआं-दक्षिण से अशोक राजपथ पर गाड़ी नहीं होगी। गोविंद मित्रा रोड पर दोनों ओर से गाड़ियां नहीं चलेंगी। सब्जीबाग रोड दोनों ओर से वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। बाकरगंज से मखिनयां कुआं की ओर बारीपथ पर वाहन नहीं चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed