फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sharda Sinha : Sand artist paid tribute to Sharda Sinha, made a picture on sand in saran

Sharda Sinha : बिहार-कोकिला शारदा सिन्हा को सैंड आर्टिस्ट ने दी श्रद्धांजलि, रेत पर उकेरी तस्वीर

Wed, 06 Nov 2024 09:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 06 Nov 2024 09:56 PM IST
सार

Bihar : बिहार के दो कलाकारों ने बिहार-कोकिला शारदा सिन्हा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक सैंड आर्ट बनाया है। उन दोनों कलाकारों ने इस अद्भुत कला के माध्यम से शारदा सिन्हा जी की संगीत यात्रा और उनके योगदान को  सराहा है।

विज्ञापन
Sharda Sinha : Sand artist paid tribute to Sharda Sinha, made a picture on sand in saran
सारण के कलाकार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उत्तर बिहार के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट और सारण के दो बेटों अशोक कुमार और सोनू ने बिहार-कोकिला शारदा सिन्हा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक शानदार सैंड आर्ट तैयार किया है। इस तरह का अनोखा श्रद्धांजलि प्रमंडलीय मुख्यालय छपरा शहर से सटे दक्षिणी छोर पर सरयू नदी तट पर सैंड आर्ट बनाकर आयोजित किया गया। उक्त दोनों कलाकारों द्वारा शारदा सिन्हा जी की छवि को बालू की रेत से उकेरकर उनके योगदान को सम्मानित कर कला के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अद्भुत कला के माध्यम से शारदा सिन्हा जी की संगीत यात्रा और उनके योगदान को न केवल सराहा गया, बल्कि यह भी दिखाया गया कि कला के माध्यम से कैसे किसी व्यक्ति की धरोहर को सहेजा और सम्मानित किया जा सकता है।

विज्ञापन


बालू की रेत पर सफेद बालू से उकेरी गई शारदा सिन्हा जी की छवि
अशोक ने बताया कि सैंड आर्ट एक ऐसी कला है, जिसमें रेत का उपयोग कर चित्रों और दृश्यकलाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता है। हालांकि यह एक अस्थायी कला रूप है, लेकिन इसकी सुंदरता और प्रभाव दीर्घकालिक होती है। हम जैसे छोटे कलाकार सैंड आर्टिस्ट के माध्यम से सारण सहित राज्य और देश विदेशों में स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक संदेश देने का प्रयास किया गया हैं। क्योंकि शारदा सिन्हा जी के संगीत और गायन को श्रद्धांजलि देने के लिए इस कला का चयन किया है। बालू की रेत पर सफेद बालू से उकेरी गई शारदा सिन्हा जी की छवि को उनके संगीत के प्रति सम्मान और श्रद्धा का एक अद्वितीय प्रतीक प्रस्तुत किया है। इसके अलावा प्रत्येक खास मौके पर वह अपनी कला के माध्यम से समाज को कुछ अलग संदेश देने का प्रयास करते रहते हैं।

विज्ञापन

Sharda Sinha : Sand artist paid tribute to Sharda Sinha, made a picture on sand in saran
शारदा सिन्हा की कलाकृति - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सारण के पटनायक ने नाम से हैं मशहूर 
सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार के गुरु सह अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आर्ट कलाकार मेहदी सॉ ने बताया कि सारण के अशोक ने ओडिशा निवासी प्रसिद्ध सैंड ऑर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के द्वारा बनाए गए स्कल्प्टिंग से आगे निकलते हुए नजर आने लगे हैं। क्योंकि बिहार के गौरव एवं सारण के पटनायक कहे जाने वाले मशहूर पेंटर, फोटोग्राफर, मूर्तिकार और सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार कई वर्षों से अपने सैंड आर्ट के माध्यम से अपनी पहचान बनाकर सुर्खिया बटोर रहे हैं। सरयू नदी किनारे बालू पर छठ पूजा के गीतों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पहचान दिलाने वाली सरस्वती की साक्षात देवी स्वरूपा शारदा सिन्हा की आकर्षक छवि को  उकेर कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed