फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   several people missing after boat carrying capsized in Maner of Patna bihar

Bihar: पटना के पास गंगा नदी में पलटी नाव, कई लोगों के डूबने की आशंका, बचाव अभियान में जुटी एसडीआरएफ की टीम

Fri, 30 Dec 2022 07:26 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 30 Dec 2022 07:26 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबिक सात अन्य लापता हैं। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की टीम तलाशी और बचाव अभियान में जुटी है।

विज्ञापन
several people missing after boat carrying capsized in Maner of Patna bihar
boat capsized - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के पटना जिले में शुक्रवार को गंगा नदी में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के बाद सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। नाव पर 14 लोग सवार थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाव डूबने के बाद सात लोग किसी तरह तैर कर नदी के बाहर आ गए, जबिक सात अन्य लापता हैं। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की टीम तलाशी और बचाव अभियान में जुटी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


मनेर थाना क्षेत्र के महावीर टोला के समीप गंगा नदी में एक बालू लदी नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर 14 मजदूर सवार थे। इनमें से सात लोग किसी तरह गंगा नदी से तैरकर बाहर निकल गए, जबकि सात अन्य गंगा नदी की तेज धारा में बहकर लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद बचाव अभियान में एसडीआएफ की टीम को महावीर टोला के पास गंगा नदी में उतारा गया, लेकीन देर शाम तक लापता मजदूरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम तक लापता मजदूरों का कोई पता नहीं चला 
लापता मजदूरों में बह्मचारी गांव निवासी रविंदर राय, बबन राय, केशो राय, गणेश राय, बीरेंद्र राय, जुगेशवर राय और झुनझुन साव शामिल हैं। इस संबंध में मनेर सीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से सूचना मिली कि एक नाव महावीर टोला के समीप नदी में डूब गई। जिस पर सवार सात लोग गंगा नदी में लापता हैं। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और एसडीआएफ की टीम को नदी में उतारा गया, लेकिन देर शाम तक किसी का कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि शनिवार को फिर से एसडीआएफ की टीम को गंगा नदी में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed