{"_id":"624ae44f50fc981e1204366d","slug":"scorpio-fell-down-a-bridge-in-bhojpur-carrying-officials-who-were-going-to-inspect-polling-booth-for-mlc-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: भोजपुर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करने जा रहे अधिकारियों की गाड़ी पुल से गिरी, तीन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: भोजपुर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करने जा रहे अधिकारियों की गाड़ी पुल से गिरी, तीन गंभीर रूप से घायल
Mon, 04 Apr 2022 05:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 04 Apr 2022 05:58 PM IST
सार
पीरो में मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के बाद तरारी जा रहे अधिकारियों की गाड़ी बंधवा पुल पर पहुंची थी, जब सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भोजपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान केंद्र का निरीक्षण करने स्कॉर्पियों से जा रहे कर्मचारी हादसे का शिकार हो गए। बंधवा गांव पुल से यह गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक और सर्किल इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तरारी पीएचसी में भर्ती कराया। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक विनोद ठाकुर को आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, सर्किल इंस्पेक्टर विलास पासवान और उनके अंगरक्षक रविंद्र कुमार का इलाज आरा के करमन टोला में स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को निकालने का काम शुरू करवाया। एमएलसी चुनाव को लेकर विनोद ठाकुर की नियुक्ति पीरो और तरारी प्रखंड के जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी। उनके साथ ही पीरो सर्किल इंस्पेक्टर की भी ड्यूटी थी। ये लोग मतदान केंद्र का निरीक्षण करने तरारी जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीरो में निरीक्षण करने के बाद इनकी गाड़ी जब बंधवा पुल पर पहुंची थी, तब सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में सर्किल इंस्पेक्टर के हाथ ही हड्डी टूट गई है और उनके अंगरक्षक की कलाई में फ्रेक्चरर हुआ है।