{"_id":"65a0ffec158491cc3608820d","slug":"school-news-notredam-academy-student-fainted-and-fell-down-in-school-due-to-the-smell-of-pesticide-in-munger-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कीटनाशक की गंध से बेहोश होकर गिरने लगे बच्चे, नॉट्रेडम एकेडमी मुंगेर के 18 बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कीटनाशक की गंध से बेहोश होकर गिरने लगे बच्चे, नॉट्रेडम एकेडमी मुंगेर के 18 बच्चे भर्ती
Fri, 12 Jan 2024 02:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:31 PM IST
सार
School News : बिहार के स्कूलों से बुरी खबरों का आना रुक नहीं नहीं रहा है। अब नॉट्रेडम एकेडमी मुंगेर से बच्चों के बेहोश होने की खबर सामने आयी है। दर्जनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। इन्हें ऑक्सीजन लगाने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत स्कूली छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर के नॉट्रेडम एकेडमी में पेस्टीसाइड्स की गंध से दर्जनों बच्चे स्कूल परिसर में ही बेहोश हो गए। आननफानन में सभी बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बच्चों को ऑक्सीजन देकर उन्हें सांस लेने में राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। कीटनाशक की गंध से बच्चों की बेहोशी को देखते हुए चिकित्सकों का दल देख रहा है कि किसी को और कोई दिक्कत न हो जाए। सांस के जरिए कीटनाशक का असर शरीर के बाकी अंगों पर न हो, इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह भी ली जा रही है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से स्कूल चर्चा में
बिहार के स्कूलों में ठंड के कारण बच्चे की मौत और बीमार होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से कई बार आ चुकी हैं। शुक्रवार को पटना के जिलाधिकारी ने ठंड को देखते हुए आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। वह पूरी खबर यहां देखें। पटना के डीएम के बाद अब बाकी जिलों में भी छुट्टी घोषित होने के आसार हैं। इस बीच, मुंगेर के नॉट्रेडम एकेडमी में कीटनाशक के कारण बेहोशी की खबर आने से जिला प्रशासन सन्न है।
विज्ञापन
मुंगेर के इस स्कूल की है घटना
मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के सोझी गंगा घाट रोड स्थित नेट्रोडैम एकेडमी स्कूल की है, जहां लगभग 12 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब बच्चो के परिजनों को यह जानकारी मिली कि स्कूल में गैस लिक हुआ। इस घटना में कई बच्चे बेहोश हो गए। घटना की जानकरी मिलते ही बच्चो के परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल में अपने अपने बच्चो को ढूढ़ने लगे जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रसाशन सहित पुलिस प्रसाशन और भाजपा विधायक प्रणव कुमार मोके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
क्यों बीमार हुए बच्चे
मिली जानकारी के मुताबिक नेट्रो डेम एकडेमी स्कूल में शुक्रवार की सुबह कुछ पेड़ों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया था। पेड़ के सटे बिल्डिंग के वर्ग तीन चार और पांच के बच्चों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। फिर अचानक कुछ बच्चों को दस्त आने लगे जबकि कुछ चक्कर लगने कजे साथ बेहोश होकर गिरने लगे। घटना के बाद स्कूल प्रसाशन ने इस घटना की जानाकरी सदर अस्तपताल को दी जिसके बाद आननफानन में सदर अस्तपताल की कई एम्बुलेंस स्कूल पहुंची और उन सभी बीमार बच्चों को सदर अस्तपताल ले जाया गया। अस्पताल पहुँचते ही सभी बच्चों को ऑक्सीजन सहित दवा दी गई जिसके बाद सभी बच्चे स्वस्थ होने के बाद उनको घर भेज दिया गया।