{"_id":"6a7562f0e85f84b06b0bd77e","slug":"youth-dies-while-alighting-from-a-moving-train-in-gopalganj-while-returning-home-to-see-his-ailing-mother-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4585304-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: असम से बीमार मां को देखने आ रहा था इकलौता बेटा, ट्रेन से उतरने के दौरान चली गई जान; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: असम से बीमार मां को देखने आ रहा था इकलौता बेटा, ट्रेन से उतरने के दौरान चली गई जान; मची चीख-पुकार
Fri, 07 Aug 2026 11:22 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:22 AM IST
सार
गोपालगंज के सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर चलती ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश में 36 वर्षीय राजेश यादव की मौत हो गई। वह असम से अपनी बीमार मां से मिलने गांव लौट रहे थे। ट्रेन का स्टेशन पर ठहराव नहीं था। आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती आरपीएफ
विस्तार
गोपालगंज जिले के सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में 36 वर्षीय एक युवक की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
असम में फेरी का काम करता था मृतक
मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर कला गांव निवासी बली राय के 36 वर्षीय पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राजेश यादव बीते कई वर्षों से असम में रहकर कपड़े की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
बीमार मां की खबर सुन गांव लौट रहा था
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजेश की मां शनिचरा देवी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से काफी खराब चल रही थी। मां की अस्वस्थता की सूचना मिलने के बाद वह बेहद परेशान हो गए थे और आनन-फानन में अपनी बीमार मां से मिलने के लिए असम से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
सिधवलिया स्टेशन पर नहीं था ट्रेन का ठहराव
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, राजेश यादव थावे की ओर से आ रही ट्रेन संख्या 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में सवार थे। इस ट्रेन का सिधवलिया स्टेशन पर निर्धारित ठहराव नहीं था। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी, राजेश ने जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- शिक्षा विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार रोककर लाठी-डंडों से पीटा; डीपीएम समेत तीन घायल
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
राजेश यादव अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी मामूनी देवी और दो छोटी बेटियां वर्तमान में असम में ही रह रही हैं। राजेश की अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।
आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।