Bihar News: युवती के भगाने के आरोप में नामजद युवक ने की आत्महत्या, खुद को निर्दोष साबित करना चाहता था मृतक
Bihar News: सारण जिले में एक युवक ने खुद पर लड़की भगाने का आरोप लगने के बाद आत्महत्या कर लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बेगुनाह था और खुद को निर्दोष साबित करना चाहता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के छपरा में एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना जिले के पहलेजा घाट थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में सामने आई है। मृतक की पहचान सैदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार, पुत्र भरत साह के रूप में हुई है।
एक हफ्ते पहले मृतक पर लगा था गंभीर आरोप
पहेजा थाने की थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले गांव की एक युवती के अपहरण के मामले में दर्ज प्राथमिकी में राजा कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। युवती के परिजनों ने मृतक युवक पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया था।
प्रताड़ना से आहत था मृतक
मृतक के पिता भरत साह का कहना है कि राजा कुमार लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करता रहा और स्वयं को निर्दोष साबित करना चाहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को गांव के कुछ लोगों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि युवती को उनके परिजनों द्वारा कहीं और छिपा दिया गया था, लेकिन मेरे बेटे को झूठे आरोपों के जरिए बदनाम किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें: गोपालगंज में NIA और बिहार ATS की टीम ने इंजीनियर को पकड़ा, पाकिस्तानियों के संपर्क में रहने का आरोप
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छपरा स्थित सदर अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.