फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   UPSC Results 2024: Aniket Dubey, son of a teacher couple from Gopalganj, selected in UPSC

UPSC Results 2024: गोपालगंज के शिक्षक दंपति के बेटे अनिकेत दूबे यूपीएससी में चयनित, बधाइयों का लगा तांता

Tue, 16 Apr 2024 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Apr 2024 05:14 PM IST
सार

UPSC Results: अनिकेत कुमार दूबे के पिता ने बताया कि अनिकेत को बचपन से आईपीएस बनने का जुनून था, इसलिए लगातार पांचवीं बार परीक्षा दी। चार बार के एग्जाम में पास नहीं होने पर भी उसने हार नहीं मानी। जिद के साथ-साथ उसके जुनून ने देश की सर्वोच्च परीक्षा में उसे सफलता दिलाई।

विज्ञापन
UPSC Results 2024: Aniket Dubey, son of a teacher couple from Gopalganj, selected in UPSC
अपने पिता के साथ अनिकेत दूबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज शहर के हजियापुर मोहल्ला निवासी अनिकेत कुमार दूबे ने यूपीएससी में 226वीं रैंक हासिल की है। अनिकेत कुमार दूबे को लगातार पांचवें प्रयास में सफलता मिली है। इनके पिता शंभू दूबे और माता नीता देवी, दोनों सरकारी टीचर हैं। गोपालगंज शहर के हजियापुर में अनिकेत कुमार दूबे पहले व्यक्ति यूपीएससी में चयनित हुए हैं।

विज्ञापन


अनिकेत के पिता शंभू दूबे ने बताया कि अनिकेत शुरू से पढ़ने में मेधावी छात्र था। उसकी सफलता पर पूरे परिवार सहित जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। दरअसल, मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 2023 का रिजल्ट जारी किया गया। इसके बाद जैसे ही अनिकेत की सफलता की सूचना मिली तो परिवार के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनिकेत कुमार दूबे के घर पर पहुंचकर बधाई देनेवाले लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन


अनिकेत कुमार दूबे के पिता ने बताया कि उनके तीन बेटों में अनिकेत बड़ा बेटा है और एक बेटी है। बचपन से गोपालगंज में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई की। केंद्रीय विद्यालय में 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद शालीमार बाग केंद्रीय विद्यालय दिल्ली में 12वीं तक की पढ़ाई की। उसके बाद स्नातक पूरा कर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिकेत कुमार दूबे के पिता ने बताया कि उनकी माता ख्वाजेपुर विद्यालय में शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि अनिकेत को बचपन से आईपीएस बनने का जुनून था, इसलिए लगातार पांचवीं बार परीक्षा दी। चार बार के एग्जाम में पास नहीं होने पर भी उसने हार नहीं मानी। जिद के साथ-साथ उसके जुनून ने देश की सर्वोच्च परीक्षा में उसे सफलता दिलाई। अनिकेत की सफलता पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, विजय तिवारी, रविप्रकाश मनी त्रिपाठी, चंद्रशेखर पांडेय आदि लोगों ने बधाइयां दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed