फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two female teachers who had been working for 13 years on fake certificates absconded Gopalganj Bihar

Bihar: 13 साल तक फर्जी डिग्री पर करती रहीं सरकारी नौकरी! FIR होते ही स्कूल छोड़ फरार हुईं दो शिक्षिकाएं

Sat, 16 May 2026 02:20 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 02:20 PM IST
सार

Gopalganj: गोपालगंज में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर करीब 13 वर्षों से सरकारी नौकरी कर रहीं दो शिक्षिकाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में दोनों के दस्तावेज फर्जी पाए गए। मुकदमा दर्ज होते ही दोनों शिक्षिकाएं फरार हो गईं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Two female teachers who had been working for 13 years on fake certificates absconded Gopalganj Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से फर्जीवाड़ा कर शिक्षा विभाग को चूना लगाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर पिछले करीब 13 वर्षों से सरकारी स्कूलों में नौकरी कर रहीं दो शिक्षिकाओं के खिलाफ हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की गई गहन जांच के बाद अमल में लाई गई है। जांच में दोनों शिक्षिकाओं के शैक्षणिक दस्तावेज पूरी तरह फर्जी पाए गए।

विज्ञापन


निगरानी ब्यूरो की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
जानकारी के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के उपाध्यक्ष सह सहायक जांचकर्ता आसिफ इकबाल मेहंदी ने खुद हथुआ थाने में उपस्थित होकर दोनों आरोपी शिक्षिकाओं के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। निगरानी विभाग ने पुलिस को दिए गए आवेदन के साथ शिक्षिकाओं के फर्जी प्रमाण पत्रों से जुड़े ठोस साक्ष्य और दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


2013 से कर रही थीं नौकरी 
इस मामले में वर्ष 2013 से नियोजित दो शिक्षिकाओं को नामजद आरोपी बनाया गया है। इनमें पहली आरोपी अंजली कुमारी हैं, जो मटिहानी माधव मध्य विद्यालय में कार्यरत थीं। अंजली कुमारी मूल रूप से सिवान जिले के बरईपट्टी गांव निवासी ददन सिंह की पुत्री बताई जाती हैं। वहीं दूसरी आरोपी राखी सिंह हैं, जो पिपरा खास उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित थीं। राखी सिंह भी सिवान जिले की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम विष्णु किशोर सिंह बताया गया है, जो ओरमा गांव के निवासी हैं। दोनों शिक्षिकाएं पिछले एक दशक से अधिक समय से सरकारी वेतन और सुविधाओं का लाभ उठा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आते ही स्कूल छोड़कर हुईं फरार
सूत्रों के मुताबिक, उच्च न्यायालय के निर्देश पर जब निगरानी विभाग ने शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की स्क्रूटनी शुरू की, तो दोनों शिक्षिकाओं के अंकपत्र और डिग्रियों में भारी विसंगतियां और गड़बड़ियां पाई गईं। इसके बाद निगरानी विभाग ने तुरंत इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की। जैसे ही हथुआ थाने में मुकदमा दर्ज होने की भनक दोनों शिक्षिकाओं को लगी, वे अपने-अपने विद्यालय से बिना किसी सूचना के फरार हो गईं।


ये भी पढ़ें: सासाराम में बालू माफियाओं का आतंक! नो एंट्री में रोकने पर सिपाही को ट्रैक्टर से कुचला, हालत नाजुक

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
हथुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि फर्जीवाड़े से जुड़े सभी साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम दोनों फरार शिक्षिकाओं की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों और पैतृक गांवों में लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य फर्जी प्रमाण पत्रधारी शिक्षकों के बीच भी हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed