{"_id":"6a4b163833ffdc3df601c40c","slug":"three-girl-students-went-missing-from-three-villages-in-chhapra-bihar-on-the-same-day-police-from-the-concerned-police-station-are-investigating-saran-news-c-1-1-noi1370-4471713-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : एक दिन तीन गांवों से लापता हो गईं लड़कियां, तीनों को ले जाने का आरोप एक जैसा; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : एक दिन तीन गांवों से लापता हो गईं लड़कियां, तीनों को ले जाने का आरोप एक जैसा; जानें पूरा मामला
Mon, 06 Jul 2026 09:19 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:19 AM IST
सार
सारण के दरियापुर थाना क्षेत्र से तीन छात्राएं अलग-अलग घटनाओं में रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। परिजनों ने शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर छात्राओं की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दरियापुर थाना
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र से तीन छात्राओं के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों छात्राएं अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं और अलग-अलग समय पर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने आशंका जताई है कि छात्राओं को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और छात्राओं की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
परीक्षा देने गई छात्रा नहीं लौटी घर
पहले मामले में एक छात्रा दिघवारा स्थित श्यामसुंदर फूला देवी कॉलेज में जांच परीक्षा देने गई थी। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घर में रखी कॉपी-किताबों की जांच के दौरान एक मोबाइल सिम कार्ड मिला। परिजनों का आरोप है कि जांच में यह सिम एक युवक के नाम पर पाया गया। उनका आरोप है कि युवक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शादी की नीयत से अपने साथ कहीं ले गया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर आया संदेश, 'पटना एम्स में भर्ती है छात्रा'
दूसरे मामले में एक छात्रा दरिहारा उच्च विद्यालय गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर संदेश मिला कि छात्रा पटना एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। जब परिजनों ने उस नंबर पर दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया तो न तो कॉल रिसीव हुई और न ही संदेश का कोई जवाब मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
ये भी पढ़ें- Bihar News: भाजपा नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार; जांच में जुटी पुलिस
परीक्षा देने कहकर निकली छात्रा भी लापता
तीसरे मामले में एक महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी बेटी परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि वह एक युवक के संपर्क में थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक और उसके एक सहयोगी ने शादी की नीयत से छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की तलाश
दरियापुर थाना पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। छात्राओं की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।