फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sonpur Youth will show his strength in China will represent India in the Under-23 Asian Athletics Championship

Bihar: सोनपुर का युवा चीन में दिखाएगा दम, अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Mon, 06 Jul 2026 08:49 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 08:49 PM IST
सार

सारण के सोनपुर निवासी धावक विभास्कर कुमार का चयन चीन में 9 से 12 जुलाई तक होने वाली अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह 100 मीटर और 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
Sonpur Youth will show his strength in China will represent India in the Under-23 Asian Athletics Championship
सोनपुर का लाल विभास्कर कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के सोनपुर निवासी युवा धावक विभास्कर कुमार ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करने का अवसर हासिल किया है। उनका चयन चीन के ऑर्डोस शहर में 9 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाली अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। विभास्कर 100 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से सारण समेत पूरे बिहार के खेल जगत में खुशी और गर्व का माहौल है।

विज्ञापन


विभास्कर ने इस वर्ष रांची में आयोजित फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ 10.36 सेकेंड में पूरी की थी। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। इसी उपलब्धि के आधार पर उन्होंने अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। अपनी तेज रफ्तार के दम पर वह देश के उभरते हुए शीर्ष धावकों में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


सोनपुर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का उनका सफर संघर्ष, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की मिसाल रहा है। उन्होंने महज 13 वर्ष की उम्र में दौड़ की शुरुआत की थी। पढ़ाई के लिए हैदराबाद जाने के बाद उन्होंने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वर्ष 2019 में हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट और उसके बाद कोरोना महामारी के कारण उनके खेल करियर पर असर पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और अनुशासित अभ्यास के दम पर उन्होंने शानदार वापसी की। बिहार सरकार के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत उन्हें बेंगलुरु में अनुभवी कोच मनोज लोगराज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने का अवसर मिला, जिसने उनके प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?


जिला एवं राज्य एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज ने विभास्कर की उपलब्धि को बिहार के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में बिहार के खिलाड़ी विश्व स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

विभास्कर के चयन पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और विभिन्न खेल संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और चीन में शानदार प्रदर्शन की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि सोनपुर का यह होनहार धावक भारत, बिहार और सारण का नाम गौरवान्वित करेगा। अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भारतीय 4×100 मीटर रिले टीम में विभास्कर कुमार के अलावा सम वसंत, हर्ष राउत, मोहम्मद शान और लैकिक मेलगे को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed