फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan independence day jinnah zindabad slogans video viral uproar

Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 'जिन्ना जिंदाबाद' के नारे, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, शुरू हुई जांच

Fri, 15 Aug 2025 05:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 15 Aug 2025 05:41 PM IST
सार

सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के समर्थन में नारेबाजी का वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया है।
 

विज्ञापन
siwan independence day jinnah zindabad slogans video viral uproar
स्वतंत्रता दिवस पर जिन्ना के जयकारे का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सागर सुल्तानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय सरसैया हिंदी में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में झंडा फहराने के बाद विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा सबसे पहले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना के समर्थन में नारे लगवाए जाते दिख रहे हैं। इसके बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी अबुल कलाम आजाद और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए।
विज्ञापन


वायरल फुटेज में झंडोतोलन स्थल के पास खड़े दो लोगों की बातचीत भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें एक व्यक्ति सवाल करता है – “पहले जिन्ना की जय क्यों लग रहा है? वे तो पाकिस्तान के हैं, देश को डिवाइड किया।” यह बातचीत भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: अब होली, दशहरा, छठ में बिहार आने में नहीं होगी परेशानी, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह काम
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जयकारे लगाने वाले शिक्षक का नाम शमीम बताया जा रहा है, हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के संस्थापक माने जाते हैं और 1947 में देश के विभाजन में उनकी अहम भूमिका रही थी। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जिन्ना के समर्थन में नारेबाजी को लोग बेहद आपत्तिजनक और देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ मान रहे हैं। फिलहाल, प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि सोशल मीडिया पर यह विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed