फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan: Dead body of youth found in suspicious condition, beaten to death in love affair case

Bihar: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, बदमाशों ने पीट कर ली जान या प्रेम प्रसंग में की गई हत्या; जानें मामला

Fri, 19 Jan 2024 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Jan 2024 07:49 PM IST
सार

Siwan Hindi News: सीवान में एक युवक की पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। उसका शव गांव के पास संदिग्ध स्थिति में मिला है। इसे लेकर परिजनों का कुछ कहना है और गांव वालों का कुछ और। जबकि पुलिस ने गांव वालों की बात पर मुहर लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Siwan: Dead body of youth found in suspicious condition, beaten to death in love affair case
सीवान मोर्चरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में एक युवक की पीट-पीट हत्या कर दी गई है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक बीती रात को खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। फिर शुक्रवार की सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के संजलपुर निवासी वीरेंद्र बैठा के बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना को लेकर कहा जा रहा है कि जिले के आंदर थाना क्षेत्र के रहने वाला एक युवक बीती देर रात 10 बजे घर से खाना खाकर निकला था। लेकिन वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। उसके फोन से संपर्क किया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। सुबह को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति की लाश भोराजपुर गांव के पास हत्या कर फेंकी गई है। जब परिजनों ने जाकर देखा तो मृतक उन्हीं का बेटा निकला, जिसकी पीट-पीट कर हत्या कर शव को फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

 
प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
दरअसल, आंदर थाना क्षेत्र में मनीष कुमार की पीट-पीट कर हत्या के किए जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। जहां एक तरफ परिजन असामाजिक तत्वों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर शव को फेंके जाने की बात कह रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि मनीष कुमार भवराजपुर गांव निवासी एक युवती से प्रेम करता है। जहां रात में उसके घर गया था और छत पर ही युवती के घर वालों ने पकड़ लिया। उसके बाद उन लोगों ने रस्सी से बांध कर मनीष कुमार बैठा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिर शव को भवराजपुर गांव के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले पर थाना प्रभारी पंकज ठाकुर ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। भवराजपुर गांव निवासी वीरेंद्र बैठा की बेटी से मृतक मनीष कुमार बैठा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां बीती रात वह गया था। जहां उसको बांध कर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed