{"_id":"65d87d458cb2453acb0f707b","slug":"siwan-crime-robbery-of-rs-2-5-lakh-in-bank-of-baroda-at-gunpoint-in-broad-daylight-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बैंक ऑफ बड़ौदा में दिनदहाड़े हथियार के बल पर ढाई लाख की लूट; मौके पर मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बैंक ऑफ बड़ौदा में दिनदहाड़े हथियार के बल पर ढाई लाख की लूट; मौके पर मची अफरा-तफरी
Fri, 23 Feb 2024 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 23 Feb 2024 04:41 PM IST
सार
Siwan Hindi News: SDPO राकेश कुमार रंजन ने कहा कि दुकानदार के फर्द बयान पर मामले की जांच की जा रही है। ढाई लाख रुपये की लूट हुई है। आवेदन के हिसाब से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की तफ्तीश करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से बंदूक के बल पर दिनदहाड़े लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। बेखौफ अपराधियों ने ढाई लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सीवान-छपरा रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का सीएसपी सेंटर है, जिसके संचालक पंकज कुमार वर्मा हैं। उन्होंने घटना के बारे में बताया कि वह और उनके स्टाफ के दो लोग सीएसपी सेंटर पर मौजूद थे। इस दौरान अंदर कुछ ग्राहक भी थे। तभी तीन अपराधी हथियार लेकर सीएसपी सेंटर में घुसे और हथियार का भय दिखाते हुए गल्ले में रखे ढाई लाख रुपये लूटकर लिए। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद सीएसपी संचालक ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। उसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, तब तक अपराधी भाग चुके थे।
विज्ञापन
वहीं, दुकान पर मौजूद स्टाफ रंजीत कुमार ने बताया कि तीन अपराधी ग्राहक बनकर अंदर घुसे, उसके बाद बंदूक तान दी। फिर गल्ले में रखे ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। वहीं, एक अपराधी सीएसपी सेंटर के बाहर हथियार लेकर खड़ा था, जो हर आने-जाने वाले पर नजर रख रहा था। फिलहाल लूट के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
वहीं, घटना के बाद थाना अध्यक्ष छोटन कुमार और एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान राकेश कुमार रंजन ने कहा कि दुकानदार के फर्द बयान पर मामले की जांच की जा रही है। ढाई लाख रुपये की लूट हुई है। आवेदन के हिसाब से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।