फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan: Car filled with liquor collides with mini truck, condition of 2 people critical, public looted liquor

Bihar News: सीवान में शराब से भरी कार मिनी ट्रक से टकराई, दो लोगों की हालत नाजुक, पब्लिक ने मचाई लूट

Mon, 22 Apr 2024 02:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Apr 2024 02:53 PM IST
सार

Siwan News: सीवान में शराब से भरी कार की मिनी ट्रक से भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन
Siwan: Car filled with liquor collides with mini truck, condition of 2 people critical, public looted liquor
दुर्घटनाग्रस्त कार और मौके पर मौजूद पुलिस के साथ स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में शराब से लदी एक कार अनियंत्रित होकर सरसर बाजार के पास मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। वहीं, इस घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह छह-सात बजे के करीब गोपालगंज की तरफ से एक लग्जरी कार (टाटा हैरियर) सीवान आ रही थी। कार सरसर बाजार के करीब पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक साउंड बॉक्स लोडेड मिनी ट्रक उसकी भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा काफी ध्वस्त हो गया। जबकि कार में सवार ड्राइवर और उसके साथी कुल दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




वहीं, स्थानीय लोग दौड़ कर आए तो देखा कि कार में शराब भरी हुई है। उसके बाद लोग शराब लूटने में जुट गए। इधर, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed