फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Saran: balcony suddenly fell on crowd of hundreds who had gathered to watch orchestra in Mahaveeri Akhara

Bihar News: महावीरी अखाड़ा में आर्केस्ट्रा देखने पहुंची सैकड़ों की भीड़ से अचानक गिरा छज्जा, कई लोग घायल

Wed, 04 Sep 2024 02:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Sep 2024 02:40 PM IST
सार

Saran News: सारण में महावीरी अखाड़ा में आर्केस्ट्रा देखने पहुंची सैकड़ों की भीड़ से अचानक छज्जा गिर गया। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, छज्जा गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Saran: balcony suddenly fell on crowd of hundreds who had gathered to watch orchestra in Mahaveeri Akhara
महावीरी अखाड़े में पहुंची सैकड़ों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड के महावीरी अखाड़ा में बीती रात आर्केस्ट्रा देखने पहुंची सैकड़ों की भीड़ से अचानक छज्जा गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उचार के बाद घर भेज दिया गया। दरअसल, पारंपरिक महावीरी अखाड़ा मेला के अंतिम दिन विभिन्न गांवों से आए अखाड़ों का मिलन प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में हो रहा था। इसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। आयोजकों द्वारा मेले में भक्ति से मस्ती तक की व्यवस्था की गई थी। प्रखंड के लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों में इस मेला को लेकर तैयारी की गई थी। पूरे गांव में डंके की ताल पर युवाओं द्वारा रणकौशल का पूर्वाभ्यास युद्ध स्तर पर कराया गया था। वहीं, अखाड़े में रात्रि मेला की रौनक बढ़ाने के लिए राज्य के कई नामी गिरामी आर्केस्ट्रा संचालकों को आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन




विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात्रि को गांव में महावीरी जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग आर्केस्ट्रा देख रहे थे। तभी अचानक एक घर का छज्जा टूटकर गिर गया। प्रसिद्ध महावीरी मेला में छज्जा गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना बीती रात करीब दो बजे के आसपास की है। इस हादसे में कई लोगों को चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि इसुआपुर के ईश्वरपुर में महावीरी अखाड़ा मेला के दौरान अखाड़ा नंबर-1 के बाबा लालदास मठिया परिसर में टीन के शेड पर अनियंत्रित भीड़ बैठकर आनंद ले रही थी। तभी अचानक छज्जा गिरने से बीस से ज्यादा लोग घयाल हो गए। छज्जा गिरने की लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं है।



 
प्रखंड का पारंपरिक महावीरी अखाड़ा मेला भक्ति और मस्ती का कॉकटेल बना रहा। कही जय हनुमान तो कहीं भोजपुरी के द्विअर्थी संवाद वाले गानों की धूम रही। प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए अखाड़ा का मिलन प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में हुआ, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था।



बताया जा रहा है कि डंके की ताल और अश्लील नृत्य वाले विभिन्न आर्केस्ट्रा की नर्तकियों के समक्ष रणकौशल का प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं, अखाड़े में रात्रि के दौरान मेला की रौनक बढ़ाने के लिए राज्य के कई नामी गिरामी म्यूजिकल ग्रुपों को देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हालांकि महावीरी मेला में शांति व्यवस्था के लिए प्रत्येक अखाड़े के साथ पुलिस बल के साथ ही दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं, सांस्कृतिक कार्यकर्मों के नाम पर अश्लीलता और फूहड़ गानों पर पाबंदी के निर्देश के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष ही अश्लीलता परोसी गई और बार बालाओं ने जमकर ठुमके भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed