फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NIA reached saran investigation of human trafficking connection bihar news

Bihar: सारण में NIA की बड़ी रेड! घंटों पूछताछ, मोबाइल-लैपटॉप जब्त; मानव तस्करी कनेक्शन की जांच से मचा हड़कंप

Tue, 07 Jul 2026 03:59 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 03:59 PM IST
सार

Bihar News: सारण जिले में एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी कर एक युवक से घंटों पूछताछ की और उसका मोबाइल व लैपटॉप जब्त किया। स्थानीय स्तर पर मानव तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की चर्चा है, हालांकि एजेंसी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
NIA reached saran investigation of human trafficking connection bihar news
आरोपी के घर छापेमारी करने गई NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत सोनौली पंचायत स्थित पचरूखवा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दिल्ली से पहुंची राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक मकान में छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे गांव में अफरातफरी और चर्चाओं का माहौल बन गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के आसपास जुट गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने उक्त गांव निवासी निजाम अंसारी के घर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान निजाम अंसारी के पुत्र सदाकत अंसारी से कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई। जांच टीम ने उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप की बारीकी से जांच करने के बाद दोनों इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सील कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में चली कार्रवाई
छापेमारी के दौरान सारण जिले के मशरक थाने के थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंबोडिया कनेक्शन और मानव तस्करी की चर्चा
हालांकि एनआईए के अधिकारियों ने कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर दिया, जिससे मामले को लेकर रहस्य और गहरा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सदाकत अंसारी पिछले कुछ समय से कंबोडिया में काम करता था। प्रारंभिक स्तर पर चर्चा है कि जांच मानव तस्करी से जुड़े एक अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के संभावित संबंधों को लेकर की जा रही है। हालांकि, एजेंसी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


यह भी पढ़ें: पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान

आधिकारिक खुलासे का इंतजार
एनआईए की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल सभी की नजर एजेंसी की आगामी कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed