फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Last farewell to martyr Rambabu, Siwan echoed with Bharat Mata Ki Jai; Tejashwi also paid tribute

Bihar: शहीद रामबाबू को नम आंखों से अंतिम विदाई, भारत माता की जय से गूंजा सीवान; तेजस्वी ने भी दी श्रद्धांजलि

Wed, 14 May 2025 03:02 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 03:02 PM IST
सार

Siwan News: भारतीय सेना के जवानों ने शहीद रामबाबू को अंतिम सलामी दी। पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। हजारों लोग जनसैलाब बनकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते शहीद रामबाबू अमर रहें के नारों से आसमान गूंजता रहा।

विज्ञापन
Bihar News: Last farewell to martyr Rambabu, Siwan echoed with Bharat Mata Ki Jai; Tejashwi also paid tribute
पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहीद जवान रामबाबू को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सीवान के सपूत शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव वसिलपुर (थाना क्षेत्र तरवारा) पहुंचा। जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, पूरा इलाका ‘शहीद रामबाबू अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। इस दौरान हर आंख नम थी और हर चेहरा गर्व व दुःख से भरा हुआ।

विज्ञापन

 
गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। रामबाबू की शहादत की खबर के बाद से गांव में पिछले तीन दिनों से किसी घर में चूल्हा नहीं जला। उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। देशभक्ति से लबरेज माहौल और शोक की गहराई ने हर किसी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM नीतीश कुमार, कंकड़बाग में स्मृति स्थल पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ड्यूटी के दौरान हुए थे घायल, इलाज के दौरान शहादत
शहीद रामबाबू भारत के महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रणाली S-400 डिफेंस सिस्टम की तैनाती पर तैनात थे। नौ मई को पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीन दिन तक जीवन और मृत्यु से संघर्ष करते हुए अंततः 12 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली। इलाज के दौरान ही उन्होंने मातृभूमि पर न्योछावर होते हुए वीरगति प्राप्त की।
 
तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि
शहीद के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट लाया गया, जहां बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सड़क मार्ग से शव को सीवान के उनके गांव लाया गया। गांव पहुंचने पर शोकाकुल दृश्य देखने को मिला। शहीद की पत्नी, जिनकी शादी महज तीन महीने पहले हुई थी, सदमे में बार-बार बेहोश होती रहीं। बूढ़े माता-पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उनके परिवार को संभालना मुश्किल हो रहा था।

 
भारत माता के इस सपूत को दी गई अंतिम सलामी
सेना के जवानों ने शहीद रामबाबू को अंतिम सलामी दी। पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। हजारों लोग जनसैलाब बनकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शहीद के सम्मान में लोगों ने तिरंगा लहराया और पूरे रास्ते शहीद रामबाबू अमर रहें के नारों से आसमान गूंजता रहा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रेल पुलिस का फर्जीवाड़ा, 24 किलो चरस कोर्ट में बन गया ईंट-पत्थर; मजिस्ट्रेट भी रह गए दंग
 
गांव ने खोया एक वीर, देश को मिला एक अमर शहीद
शहीद रामबाबू की शहादत ने सीवान को गौरवान्वित तो किया ही, साथ ही पूरे देश को झकझोर दिया। उनके त्याग और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आज उनका गांव वसिलपुर, वीरता और बलिदान की मिसाल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed