{"_id":"67c467290de6db1e4002dbbc","slug":"gopalganj-news-young-man-going-for-treatment-died-after-being-hit-by-a-truck-brother-seriously-injured-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: इलाज कराने जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत, छुट्टी पर सऊदी से आया था घर; भाई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: इलाज कराने जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत, छुट्टी पर सऊदी से आया था घर; भाई गंभीर घायल
Sun, 02 Mar 2025 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 02 Mar 2025 07:41 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में अस्पताल जा रहे बाइक सवार दो लोगों ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के बंजारी मोड़ के पास रविवार को एक बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ-साथ घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इलाज के लिए शहर आ रहे थे दोनों भाई
मृतक की पहचान टुनटुन यादव (35) के रूप में हुई है, जो कुचायकोट थाना क्षेत्र के खैरटवा गांव के रहने वाले थे। उनके बड़े भाई मिट्ठू कुमार यादव उन्हें इलाज कराने के लिए बाइक से गोपालगंज शहर ला रहे थे। जैसे ही वे नगर थाने के बंजारी मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में टुनटुन यादव ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके भाई मिट्ठू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ट्रक चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
परिजनों ने बताया कि टुनटुन यादव करीब 15 दिन पहले ही सऊदी अरब से दो महीने की छुट्टी पर घर आया था। लेकिन घर आने के कुछ दिनों बाद वह बीमार पड़ गया। इसी बीमारी का इलाज कराने के लिए वह अपने बड़े भाई मिट्ठू कुमार के साथ बाइक से गोपालगंज शहर आ रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
शादी के दो साल बाद ही उजड़ गया सुहाग
मृतक टुनटुन यादव की शादी दो साल पहले हुई थी। उनकी अचानक हुई मौत से पत्नी सदमे में है और रो-रो कर बेहोश हो जा रही है। वहीं, मां-बाप का भी रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा परिवार इस हादसे के बाद गहरे शोक में डूब गया है।
नगर थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।