फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: RJD protests against police excesses in Barhara, demands immediate suspension

Bihar: 'गर्भवती महिलाओं-बुजुर्गों को बुरी तरह पीटा गया...', पुलिस ज्यादती पर राजद ने की तत्काल निलंबन की मांग

Sun, 22 Dec 2024 05:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Dec 2024 05:44 PM IST
सार

Gopalganj News: राजद जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बड़हरा में हुई पुलिस ज्यादती की तुलना अंग्रेजों के जुल्म से की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने निर्दोष लोगों पर जुल्म की सारी हदें पार कर दीं हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Gopalganj News: RJD protests against police excesses in Barhara, demands immediate suspension
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान राजद नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद ने गोपालगंज जिले के बड़हरा में पुलिस की ज्यादती के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है और पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने कहा कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे गोपालगंज से पटना तक बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद की एक जांच टीम का गठन किया गया, जो जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अगुवाई में बड़हरा घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनके दर्द को सुना।

विज्ञापन

 
पुलिस की ज्यादती की गंभीर आलोचना
राजद जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बड़हरा में हुई पुलिस ज्यादती की तुलना अंग्रेजों के जुल्म से की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने निर्दोष लोगों पर जुल्म की सारी हदें पार कर दीं हैं। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को बुरी तरह पीटा गया, छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दर्जनों घरों के दरवाजे तोड़े, घरों में रखे सामान को तहस-नहस किया और चूल्हा चौका तक को नुकसान पहुंचाया। इस प्रकार की क्रूरता को लेकर राजद ने पुलिस प्रशासन की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
निलंबन और कार्रवाई की मांग
राजद के नेताओं ने गोपालगंज जिला प्रशासन से आग्रह किया कि वह तुरंत उन निर्दोषों पर लादे गए झूठे मुकदमे को वापस ले और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि अगर पुलिसकर्मियों पर निलंबन और विभागीय कार्रवाई नहीं की जाती है, तो राजद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
 
राजद नेताओं की उपस्थिति
इस मौके पर राजद के कई प्रमुख नेता मौजूद थे, जिनमें प्रदेश महासचिव अब्दुल सत्तार मुन्ना, प्रधान महासचिव इम्तियाज अली भुट्टो, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, सुनील कुमार बारी, पिंटू पांडेय, फैज अकरम, दिवाकर यादव, सुनीता यादव, संतोष यादव, मुकेश यादव, मनीष सिंह, पूरन सिंह कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, प्रदीप चौहान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed