{"_id":"67c71c39994e51f8070c0323","slug":"gopalganj-news-hanuman-katha-by-dhirendra-krishna-shastri-padma-vibhushan-dr-shanti-rai-will-perform-aarti-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा, पद्म विभूषण डॉ. शांति राय करेंगी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा, पद्म विभूषण डॉ. शांति राय करेंगी आरती
Tue, 04 Mar 2025 08:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:59 PM IST
सार
Gopalganj News: राम-जानकी मठ के महंत हेमकांत शरण देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि डॉ. शांति राय इस क्षेत्र की गौरव हैं और उनके द्वारा बाबा बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आरती करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के हुस्सेपुर पंचायत स्थित रामनगर गांव के राम-जानकी मठ में छह मार्च से पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा शुरू होने जा रही है। इस विशेष आयोजन में पहले दिन आरती करने का सम्मान देश की प्रख्यात चिकित्सक, पद्म विभूषण एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. शांति राय को दिया गया है। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हनुमंत कथा की तैयारियां, प्रशासन मुस्तैद
हनुमंत कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। बीएमपी (बिहार सैन्य पुलिस) के जवान पहले ही रामनगर मठ पर तैनात कर दिए गए हैं, वहीं खुफिया विभाग की टीम भी भोरे पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डीएसपी अपने मातहत अधिकारियों के साथ रूट चार्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
डीएम और एसपी ने लिया जायजा
गोपालगंज डीएम प्रशांत कुमार और एसपी अवधेश कुमार दीक्षित ने खुद कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। उन्होंने पार्किंग स्थल, सुरक्षा इंतजाम और ग्रीन जोन की बारीकी से जांच की। प्रशासन ने हनुमंत कथा के दौरान संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 2500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा मीरगंज से लेकर पगरा और अन्य मुख्य मार्गों पर एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अधिकारी और 10 पुलिस बल तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
हनुमंत कथा के लिए खोला जाएगा विशेष थाना
हनुमंत कथा के दौरान पांच मार्च से 11 मार्च तक रामनगर में एक विशेष थाना खोला जाएगा। इस विशेष थाना के माध्यम से यातायात नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
रूट डायवर्जन की योजना को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
डॉ. शांति राय करेंगी आरती
हनुमंत कथा का शुभारंभ डॉ. शांति राय द्वारा आरती के साथ किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर राम-जानकी मठ के महंत हेमकांत शरण देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि डॉ. शांति राय इस क्षेत्र की गौरव हैं और उनके द्वारा बाबा बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आरती करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। महंत ने बताया कि डॉ. शांति राय के हाथों से की गई आरती के बाद कथा की औपचारिक शुरुआत होगी और इसके बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने प्रवचन से भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेंगे।