फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: Clash with CO who went to stop construction work on government land, police stopped work

Bihar News: गोपालगंज में सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य रोकने गए सीओ से झड़प, पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्य रोका

Sun, 08 Sep 2024 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Sep 2024 08:04 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज के एक गांव में सरकारी जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने गए सीओ रविभूषण गौरव से स्थानीय निवासियों की झड़प हो गई। सीओ ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोक दिया और सामग्री जब्त कर ली।
 

विज्ञापन
Gopalganj News: Clash with CO who went to stop construction work on government land, police stopped work
पुलिस ने रोका सरकारी जमीन पर हो रहा निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में सरकारी जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकने गए प्रभारी सीओ रविभूषण गौरव से स्थानीय निवासियों की झड़प हो गई। सीओ ने निर्माण कार्य के दौरान झड़प और हाथापाई की स्थिति उत्पन्न होने पर थाने और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रोकते हुए आवश्यक सामग्री को जब्त कर थाने ले गई। यह पूरी घटना थावे थानाक्षेत्र के लछवार गांव में रविवार की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, लछवार गांव के विश्वकर्मा शर्मा ने पिछले माह 27 अगस्त को एक आवेदन देकर सरकारी जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकने की मांग की थी। इस आवेदन पर अंचल कर्मचारी ने शनिवार को निर्माण कार्य को बंद करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके, रविवार सुबह निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया। उसके बाद सीओ रविभूषण गौरव मौके पर पहुंचे। निर्माण स्थल पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कार्य जारी था और इस पर झड़प शुरू हो गई।
विज्ञापन

 
पुलिस घटनास्थल से कुदाल, कराही और अन्य सामान जब्त कर थाने ले गई। वहीं, घरवालों ने सीओ पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जबकि सीओ ने इसे बेबुनियाद बताया और कहा कि झड़प की बात सही नहीं है। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की मांग की है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed