{"_id":"667d1aef91b8e2088403d824","slug":"gopalganj-news-a-woman-who-came-to-a-private-hospital-for-delivery-died-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj News: निजी अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj News: निजी अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
Thu, 27 Jun 2024 01:25 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:25 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव कराने आई एक महिला की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के निजी अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही जांच कर दोषियों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। मृतका की पहचान यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के फागू छपरा निवासी संजय शर्मा की पत्नी पूजा देवी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
प्रसूता ने बच्ची को जन्म भी दिया
प्रसूता पूजा देवी अपना प्रसव कराने के लिए अपने मायके गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतापुर आई थी। जहां मायके वालों ने 26 तारीख को उसे निजी अस्पताल में प्रसव कराने के लिए भर्ती कराया था, जिसके बाद बुधवार की रात ऑपरेशन के द्वारा उसने एक बच्ची को जन्म भी दिया। लेकिन देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रसूता की मौत के बाद सभी स्टाफ अस्पताल छोड़ फरार
पूजा की मौत के बाद डॉक्टर समेत सभी स्टाफ अस्पताल छोड़ कर फरार हो गए। वहीं, महिला की मौत की खबर लगते ही परिजन आक्रोशित हो गए और नर्सिंग होम में जमकर हंगामा करने लगे। इस बात की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस संदर्भ में मृतका के भाई रविन्द्र शर्मा ने बताया कि बहन को प्रसव पीड़ा होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इमरजेंसी बताकर पहले ही हमसे 40 हजार रुपए जमा करा लिया और बाद में लगातार पैसे की डिमांड करने लगे। साथ ही रात में हम बिना बताए ही सर्जरी कर दिया गया, जिससे बहन की तबीयत बिगड़ी और ब्लीडिंग चालू हो गया।
विज्ञापन