Bihar News: शादी में शामिल होने आए यूपी के तीन युवकों को वाहन ने कुचला; एक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
Gopalganj News: गोपालगंज में शादी में शामिल होने पहुंचे यूपी के तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज में बारात में शामिल होने जा रहे बाइक पर सवार तीन युवकों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना शनिवार की रात लगभग 10 बजे की है।
यह भी पढ़ें- Love Affair: मेडिकल अफसर बनने की ख्वाहिश रखने वाली छात्रा का शव लॉज में फंदे से लटका मिला; प्रेमी हिरासत में
मृतक की पहचान कन्हैया राजभर के तौर पर हुई है। कन्हैया उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना के पोस्ट बाबू बड़हरा सरेया गांव निवासी अशोक राजभर का बेटा है। अन्य दो घायलों में सूरज राजभर और संतोष राजभर शामिल हैं। मृतक के पिता अशोक राजभर ने विजयीपुर थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ उक्त घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मृतक के पिता ने बताया कि उसके गांव से विजयीपुर थाने के शीतलपुर गांव में लड़का बारात में गया था। रात में सूचना मिली कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है, जो सिंहपुर सरौरा रोड पर शाहिद जी की चिमनी के पास पड़ा है। सूचना पाकर देर रात करीब 11 बजे पहुंचे तो देखा कि लड़के का शव वहां पड़ा है। उसके बाद शव को विजयीपुर थाने पहुंचाया गया। फिर पुलिस की मदद से लड़के के शव का पोस्टमार्टम गोपालगंज में कराया गया। अंत में घटना को लेकर आवेदन दिया गया।
यह भी पढ़ें- Bihar News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का शव फंदे से झूलता मिला, पढ़ाई को लेकर था डिप्रेशन में
वहीं, चश्मदीदों के अनुसार रात 10:30 बजे के करीब एक बाइक पर सवार तीन युवक शाही जी के चिमनी के पास छटपटा रहे थे। उनमें से एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दो बुरी तरह जख्मी थे। जख्मी हालत में घायलों को सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया। मृतक कन्हैया के पास से मिले उसके मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया था। जहां से रविवार को दोपहर शव थाने पर लाया गया। थाने पर आवेदन देने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.