{"_id":"667ad195efda3685a40fc257","slug":"gopalganj-case-filed-against-3-policemen-for-helping-notorious-criminals-escape-sp-swarn-prabhat-gave-order-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कुख्यात अपराधियों को भगाने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, SP स्वर्ण प्रभात ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कुख्यात अपराधियों को भगाने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, SP स्वर्ण प्रभात ने दिया आदेश
Tue, 25 Jun 2024 07:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:48 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में कुख्यात अपराधियों को भगाने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कदम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
एसपी स्वर्ण प्रभात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले में तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। दरअसल, इन तीनों पुलिसकर्मियों पर अलग-अलग दो कुख्यात अपराधियों को पुलिस कस्टडी से भगाने और तीसरे पर अपनी जगह दूसरे को परीक्षा में बैठाने का आरोप है। साथ ही जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई है, जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने तीनों पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिला बल के सिपाही सतीश कुमार सिंह पर एक साल पूर्व 23 जून को कुचायकोट थाना कांड सं0-87/ 2023 और कांड सं0-85/2023 के अभियुक्त बंटी पांडे को सदेह माननीय न्यायालय में पेशी के लिए लाने के दौरान आरोपी के भाग जाने में संलिप्त होने का आरोप लगा था। जांच के दौरान यह आरोप सत्य प्रतीत हुआ। उक्त आरोप में सिपाही सतीश कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा राजस्व पर्षद द्वारा आयोजित सीबीटी ऑनलाइन विभागीय परीक्षा में एक मार्च के प्रथम पाली में अनिश कुमार सिंह, लिपिक द्वारा खुद की जगह एक फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में अवैध तरीके से प्रवेश कराया गया था। उसमें अनिश की संलिप्तता पाई गई है जो एक संज्ञेय अपराध है। उक्त आरोप में लिपिक अनिश कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, इसके अलावा तीसरी कार्रवाई गोपालगंज जिला बल के हवलदार उपेंद्र पांडे पर बीती 19 जनवरी को नगर थाना कांड सं0-17/2021 के आरोपी संजय सिंह उर्फ बनरी को सदेह कोर्ट हाजत में पेशी के लिए लाने के दौरान आरोपी के भाग जाने में संलिप्त होने का आरोप लगा थाI जांच के दौरान यह आरोप भी सत्य प्रतीत हुआI उक्त आरोप में पुलिस अधीक्षक गोपालगंज उपेंद्र पांडे के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।