{"_id":"660545295b5685c59c090158","slug":"girl-died-under-suspicious-circumstances-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj News: संदिग्ध स्थिति में युवती की हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj News: संदिग्ध स्थिति में युवती की हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 28 Mar 2024 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:53 PM IST
सार
Gopalganj News: जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव में पारिवारिक विवाद के कारण एक युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृत युवती सोहागपुर गांव निवासी मोहर राम की पुत्री मीरा कुमारी बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची हथुआ पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है। वहीं मृतका के मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
संदिग्ध स्थिति में युवती की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना के संबंध में मृतका की मां ने कहा कि हमारी लड़की मीरा कुमारी और बहू के बीच कपड़े को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर हमारी पुत्र वधु ने फोन कर अपने मायके से पिता, मां और भाई को बुलाकर मेरी बेटी को पिटवाने लगी। उसी मारपीट के वजह से हमारी बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
दूसरी तरफ इस संबंध में लड़की की भाभी का कहना है जब हमारे मम्मी, पापा व भाई आए थे तो हमारी ननद ने उनके ऊपर लाठी चला दी थी। जिसके बाद लड़की को डांटते हुए एक दो थप्पड़ मारा। वहीं लड़की के भाभी ने आगे बताया कि लड़की कि मौत किसी चोट से नहीं बल्कि उसने फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली है, जिससे हमलोग फंस जाएं। इस मामले में पुलिस का मानना है कि देखने से ऐसा प्रतीत होता है की फांसी लगाने से युवती की मौत हुई है।
विज्ञापन