फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Speeding Bike Accident News Man Dies After Falling From Overbridge Investigation Underway

Bihar: तेज रफ्तार बाइक बनी काल, ओवरब्रिज से नीचे गिरकर युवक की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 08 Jul 2026 10:47 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 10:47 AM IST
सार

सारण के श्यामचक रेलवे ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार युवक पुल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक की पीएमसीएच ले जाते समय मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया। हादसे के बाद ओवरब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

विज्ञापन
Speeding Bike Accident News Man Dies After Falling From Overbridge Investigation Underway
भगवान बाजार थाना क्षेत्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले के छपरा शहर स्थित श्यामचक रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर चालक उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। हालांकि पटना पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के पहिया गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश राय के 32 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, युवक किसी रिश्तेदार के यहां से लौटकर छपरा शहर की ओर आ रहा था। शाम के समय श्यामचक रेलवे ओवरब्रिज पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कई फीट दूर उछलकर पुल के नीचे जा गिरा। हादसे में उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
युवक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar : डीएम दफ्तर के सामने दो हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, फाइल बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस

ओवरब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने श्यामचक रेलवे ओवरब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस पुल पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि पर्याप्त रोशनी की कमी, तीखे मोड़ और सुरक्षा बैरियर की कम ऊंचाई के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरब्रिज पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, मजबूत और ऊंचे सुरक्षा बैरियर लगाने तथा यातायात सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed