{"_id":"66a386adb8f93eb4bb063234","slug":"dowry-murder-newly-married-woman-sacrificed-for-dowry-in-chhapra-married-three-months-ago-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dowry Murder: छपरा में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, तीन महीने पहले हुई थी शादी; पुलिस-FSL टीम जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dowry Murder: छपरा में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, तीन महीने पहले हुई थी शादी; पुलिस-FSL टीम जांच में जुटी
Fri, 26 Jul 2024 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:51 PM IST
सार
Bihar Dowry Murder Cases: गौरा थानाध्यक्ष बाजीगर कुमार ने बताया कि घटना की पूरी तहकीकात की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा जाएगा। साथ ही इस मामले में जांच के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छपरा में एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे से लटका बरामद किया गया। उसके बाद गौरा थाना पुलिस टीम द्वारा नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता के तहत पूरी प्रक्रिया करने के बाद शव को फंदे से उतारा गया। यह घटना मढ़ौरा अनुमंडल के गौरा थानाक्षेत्र के बावन बिचला टोला की है। मृतका की पहचान गौरा थाना क्षेत्र के बावन के बिचला टोला निवासी अशोक राय के बेटे राहुल कुमार की पत्नी काजल कुमारी (24) के तौर पर हुई है। तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वहीं, सूचना पर ससुराल पहुंचे मृतका के पिता और भाई सहित अन्य लोगों ने घटना को दहेज के लिए हत्या बताया है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गौरा बावन बिचला टोला निवासी अशोक राय के बेटे राहुल कुमार (26) की शादी सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी इंद्रदेव राय की बेटी काजल कुमारी से विगत 27 अप्रैल 2014 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। घटना के बाद से ही काजल के ससुराल के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतका के पिता इंद्रदेव राय ने बताया है कि शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद बेटी के ससुराल वालों की सोने की चेन और नकदी की मांग बढ़ गई थी। इसे लेकर ससुराल के सभी लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के साथ ही हर समय उससे मारपीट भी किया करते थे। लेकिन गुरुवार की दोपहर बेटी काजल ने फोन कर परिवार वालों को ससुराल बुलाया और बताया कि सभी लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, उसकी हत्या भी कर सकते हैं। उसके बाद हम लोग घर वापस आ गए।
विज्ञापन
लेकिन आज अहले सुबह जानकारी मिली कि आपकी बेटी का शव पंखे से लटका हुआ है और वह इस दुनिया में अब नहीं रही। जैसे ही हम लोगों को इसकी जानकारी मिली तो हम लोग उसके घर यानी गौरा थाना क्षेत्र के बावन के बिगहा पहुंचे। वहां घरवाले शव को उसी तरह छोड़ कर फरार हो गए थे और उसका शव फंदे से लटका हुआ था।
उसके बाद मृतका के परिजनों द्वारा गौरा थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। इस मामले में गौरा थानाध्यक्ष बाजीगर कुमार ने बताया कि घटना की पूरी तहकीकात की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा जाएगा। साथ ही इस मामले में जांच के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।