फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gandak River Flood Alert Nepal Heavy Rainfall Prompts DM to Order Urgent Preparations Within 6 Hours

गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर पर अलर्ट: नेपाल में भारी बारिश की आशंका, छह घंटे में तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Sun, 27 Sep 2026 01:35 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 01:35 PM IST
सार

नेपाल में भारी बारिश और गंडक नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने छह घंटे के भीतर आवश्यक तैयारियां पूरी करने, तटीय इलाकों में माइकिंग, आश्रय स्थलों और सामुदायिक रसोई से टोलों की टैगिंग, नावों की व्यवस्था, तटबंधों की निगरानी और मेडिकल व पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Gandak River Flood Alert Nepal Heavy Rainfall Prompts DM to Order Urgent Preparations Within 6 Hours
प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेपाल में भारी वर्षा तथा गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने तथा अगले छह घंटे के अंदर सभी तरह की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में उन्होंने नदी तटीय क्षेत्रों में तत्काल माइकिंग कराने तथा सभी नदी किनारे के टोलों को निकटवर्ती आश्रय स्थल एवं सामुदायिक रसोई से टैग करने का आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों को समय पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


प्रभावित क्षेत्रों में नावों की अग्रिम व्यवस्था
सारण जिले के मकेर और दरियापुर प्रखंड सहित अन्य संभावित प्रभावित क्षेत्रों में नावों की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नावों पर लाल झंडा एवं आवश्यक बैनर/फ्लेक लगाने का निर्देश दिया गया है। सभी अंचलों में पर्याप्त मात्रा में पॉलिथीन शीट का स्टॉक रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला मुख्यालय से उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


तटबंधों की निगरानी के लिए 48 होमगार्ड जवान तैनात
तटबंधों की निरंतर निगरानी एवं नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 48 होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। मढ़ौरा और सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारियों को कमांडेंट से जवानों के संपर्क नंबर प्राप्त कर नियमित निगरानी में उनका उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए मढ़ौरा अनुमंडल, मकेर एवं दरियापुर में दो-दो एसडीआरएफ कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आवश्यक समन्वय हेतु एडीएमओ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान

सामुदायिक रसोई को तैयार रखने के निर्देश
सभी प्रखंडों में सामुदायिक रसोई को तैयार अवस्था में रखने, वेंडरों की पहचान कर आवश्यक कच्ची सामग्री एवं बर्तनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश बीडीओ, सीओ एवं एसडीओ को दिया गया है।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुखिया एवं अन्य पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें अद्यतन स्थिति से अवगत कराने तथा उनके माध्यम से आम लोगों तक आवश्यक सूचना पहुंचाने एवं स्थानीय फीडबैक प्राप्त करने का भी निर्देश दिया है।

पुलिस बल और मेडिकल कैंप भी तैयार रखने के निर्देश
विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर आकस्मिक परिस्थितियों में आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को आवश्यकतानुसार मेडिकल कैंप एवं एंबुलेंस को तैयार अवस्था में रखने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को संभावित स्थिति को देखते हुए पूर्व तैयारी, सतत निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed