{"_id":"68ad28c24a9e9bb23b0f86f1","slug":"criminals-are-emboldened-in-siwan-indiscriminate-firing-on-brother-of-former-district-councillor-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पूर्व जिला पार्षद के भाई पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; हिना शहाब भी पहुंची देखने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पूर्व जिला पार्षद के भाई पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; हिना शहाब भी पहुंची देखने
Tue, 26 Aug 2025 08:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:56 AM IST
सार
सीवान जिले के पतार गांव पुल के पास संठी गांव निवासी 49 वर्षीय सुशील सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह पर घात लगाकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। तीन गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना साहाब भी सिवान सदर अस्पताल पहुंचीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के पतार गांव के पुल के समीप मंगलवार को घात लगाकर अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में संठी गांव निवासी 49 वर्षीय सुशील सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुशील सिंह पर अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं और फरार हो गए।
स्थानीय अस्पताल से पटना रेफर
फायरिंग के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर किया। लेकिन सीने में गोली लगने के कारण स्थिति नाजुक होने पर उन्हें आगे पटना रेफर कर दिया गया।
पुलिस प्रशासन हरकत में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। सीवान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम भेजी गई है। साथ ही सर्विलांस और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, फायरिंग के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
इस बीच पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब भी सीवान सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों को जल्द पकड़ने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। लगातार हो रही आपराधिक वारदातों से सीवान के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं और पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम क्यों साबित हो रही है।