{"_id":"689e084af1178910b2096e51","slug":"congress-save-democracy-save-constitution-torchlight-procession-in-siwan-bjp-and-election-commission-accused-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस का मशाल जुलूस, राहुल गांधी 29 अगस्त को पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस का मशाल जुलूस, राहुल गांधी 29 अगस्त को पहुंचेंगे
Thu, 14 Aug 2025 09:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 14 Aug 2025 09:38 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने सीवान में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में कार्यकर्ताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर कमजोर तबकों के मतदाताओं के वोट काटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने सीवान में “लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ” के नारों के साथ मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए खासकर कमजोर तबकों के मतदाताओं के वोटों के कटने की बात कही। जुलूस बबुनिया मोड़ से शुरू होकर जेपी चौक तक गया। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़”, “कमजोर तबके का वोट काटना बंद करो”, और “भाजपा-चुनाव आयोग का गंदा खेल बंद करो” जैसे नारे लगाए।
जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और “एक व्यक्ति, एक वोट” के सिद्धांत का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा आधार को मान्यता देने और 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने का स्वागत करते हुए इस मामले में पारदर्शिता की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष विधुशेखर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस बिहार में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 अगस्त से इस मुद्दे को लेकर यात्रा शुरू करेंगे और 29 अगस्त को सीवान पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें: गृह विभाग ने भारी संख्या में सिपाही और चालक का किया तबादला, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
जुलूस में जिला समन्वयक मो. चांद शेख, अशोक सिंह, कमलेश सिंह बच्चू, शशि कुमार, इंदु देवी, मेराज अहमद, वृज किशोर सिंह, हाफिज जुबैर, संदीप शर्मा, मो. हक, कमल किशोर ठाकुर, सेराज आलम, अलाउद्दीन अहमद, अजीत उपाध्याय, आफताब आलम, नबी रसूल अंसारी, अमित कुशवाहा, इमाम सफर, संजय कुमार, शहाबुद्दीन, मो. जाहिद, धर्मेंद्र कुमार, मो. सोहैल, वैधनाथ महतो, मो. जहुर, बब्लू सिंह, मो. बेलाल, रवि सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।