फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Chhapra: RJD protests on caste census and reservation issue; Former ministers Jitendra Rai, Surendra Ram

Bihar: छपरा में जाति जनगणना, आरक्षण के मुद्दे पर RJD का धरना; पूर्व मंत्री जितेंद्र राय-सुरेंद्र राम हुए शामिल

Sun, 01 Sep 2024 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Sep 2024 02:41 PM IST
सार

RJD protests Chhapra: पूर्व मंत्री सह राजद विधायक जितेंद्र कुमार राय ने राज्य और केंद्र सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने और अपराध को रोकने में अक्षम रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में जाति आधारित गणना करवाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल आंदोलन कर रही है।

विज्ञापन
Chhapra: RJD protests on caste census and reservation issue; Former ministers Jitendra Rai, Surendra Ram
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान राजद नेता तथा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिला राजद इकाई ने जातिगत जनगणना और आरक्षण के मुद्दे को लेकर छपरा शहर के नगर पालिका चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया है। इसमें पूर्व मंत्री सह राजद विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। नगर पालिका चौक पर पूर्व मंत्री सह मढ़ौरा से राजद विधायक जितेंद्र कुमार राय, पूर्व मंत्री सह गड़खा से राजद विधायक सुरेंद्र कुमार राम, सराज जिला राजद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय, इसुआपुर के प्रखंड प्रमुख मितेंद्र राय और जिला उपाध्यक्ष राजेश राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन

 

Chhapra: RJD protests on caste census and reservation issue; Former ministers Jitendra Rai, Surendra Ram
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान राजद नेता तथा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने कहा कि केंद्र सरकार शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अति पिछड़े, दलितों और आदिवासियों को हक और अधिकार नहीं देना चाहती है। जबकि राष्ट्रीय जनता दल किसी भी परिस्थिति में पूरे देश में एक साथ जातिगत जनगणना कराने और बिहार में 65 फीसदी आरक्षण व्यवस्था को नवमीं अनुसूची में शामिल कराने के प्रति कृत संकल्पित है। इसके लिए राजद की ओर से संघर्ष और आंदोलन सड़क से सदन तक किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhapra: RJD protests on caste census and reservation issue; Former ministers Jitendra Rai, Surendra Ram
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान राजद नेता तथा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पूर्व मंत्री सह राजद विधायक जितेंद्र कुमार राय ने राज्य और केंद्र सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने और अपराध को रोकने में अक्षम रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में जाति आधारित गणना करवाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल आंदोलन कर रही है। हमारी पार्टी द्वारा वर्ष 2023 में किए गए जातीय सर्वेक्षण के निष्कर्षों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर सारण जिला सहित पूरे बिहार में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हालांकि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही ओबीसी, एससी और एसटी के लिए 65 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। लेकिन अब इसको नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की जा रही है। परंतु भाजपा की सरकार इस आरक्षण को खत्म करना चाहती थी, जिस कारण इसे नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जा रहा है। लेकिन राजद ने देश में जातिगत जनगणना और 65% आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल किए जाने का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed