फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Chhapra News: two people died in a fierce collision between a truck and a car, two seriously injured

Bihar News: तेज रफ्तार का कहर... ट्रक और कार की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 13 Dec 2024 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Dec 2024 06:58 PM IST
सार

Chhapra News: छपरा में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल भी हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Chhapra News: two people died in a fierce collision between a truck and a car, two seriously injured
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच-531) पर तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव के पास हुआ। मृतकों में बीएमपी जवान और कार चालक शामिल हैं, जबकि घायलों में एक चिकित्सक और एक पुलिसकर्मी हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
टक्कर से उड़े कार के परखच्चे
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब सीवान जिले के आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमितेश कुमार, बीएमपी जवान कौशल कुमार प्रसाद, पुलिसकर्मी संतोष तिवारी और चालक परमेश्वर प्रसाद के साथ सोनपुर मेले से लौट रहे थे। उनकी कार बेलदारी गांव के पास एक लाइन होटल के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

 
मृतकों में भोजपुर जिले के खजुरिया थाना क्षेत्र के घोरदी गांव निवासी बीएमपी जवान कौशल कुमार प्रसाद (44) और सीवान जिले के आंदर निवासी कार चालक परमेश्वर प्रसाद (40) शामिल हैं। वहीं, सीवान के आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. अमितेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि रोहतास जिले के तेतरी गांव निवासी पुलिसकर्मी संतोष तिवारी को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौके से वाहन समेत फरार हो गया ट्रक चालक
घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार और एएसआई रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल एकमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा के सदर अस्पताल भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

 
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छपरा-सीवान मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed