{"_id":"67bc698dcca6e42ae9025718","slug":"chhapra-news-a-person-walking-on-road-died-after-being-hit-by-uncontrolled-car-mourning-in-village-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेकाबू कार की टक्कर से सड़क पर टहल रहे व्यक्ति की मौत, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेकाबू कार की टक्कर से सड़क पर टहल रहे व्यक्ति की मौत, गांव में मातम
Mon, 24 Feb 2025 06:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 24 Feb 2025 06:14 PM IST
सार
Chhapra News: पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के बयान और लिखित आवेदन के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
मृतक अरविंद कुमार सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरा के सूलपुर थाना क्षेत्र के लाकठ छपरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह उर्फ भुवर सिंह की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह रात के समय खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। तभी शराब के नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्य के थे प्रतिनिधि
भुवर सिंह की पहचान गांव में पंचायत समिति सदस्य कामिनी देवी के प्रतिनिधि के रूप में थी। उनकी सामाजिक सक्रियता के कारण गांव में उन्हें काफी सम्मान प्राप्त था। उनकी असामयिक मौत से गांव सहित पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए एकमा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिर और कमर पर आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
विज्ञापन
कार जब्त और चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बेकाबू स्कॉर्पियो को पुलिस ने जब्त कर लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के बयान और लिखित आवेदन के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
बेटा विदेश में करता है नौकरी
इस दुर्घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि भुवर सिंह की तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि उनका इकलौता बेटा अमन कुमार सिंह दुबई में कार्यरत है। पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक को जल्द गिरफ्तार करने और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पूरे गांव में इस हादसे से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।