फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Body of 12-year-old girl found in suspicious circumstances in Gopalganj; murder suspected bihar news

बिहार: 12 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी, दो दिन से थी लापता; हत्या की जताई गई आशंका

Wed, 14 Oct 2026 02:28 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 02:28 PM IST
सार

गोपालगंज के खानपुर अजमत गांव में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना कुमारी का शव बुधवार सुबह मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पट्टीदार पर आरोप लगाया है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही हैं।

 

विज्ञापन
Body of 12-year-old girl found in suspicious circumstances in Gopalganj; murder suspected bihar news
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड अंतर्गत लछवार पंचायत के खानपुर अजमत गांव में बुधवार सुबह 12 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान संजना कुमारी के रूप में हुई है। वह पिछले दो दिनों से लापता थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही एक पट्टीदार पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो दिन से लापता थी संजना
जानकारी के अनुसार, संजना कुमारी दो दिन पहले अपने घर के बथान से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के घर के पास उसका शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पढ़ें:  गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, दो मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग झुलसे; कई गोरखपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की आशंका, पट्टीदार पर आरोप
किशोरी का शव घर के पास मिलने के बाद घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और गांव के ही एक पट्टीदार पर आरोप लगाया है। हालांकि, घटना के कारणों और इसमें किसी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के निष्कर्षों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed