{"_id":"671777e671e16e07300e5dd1","slug":"bihar-news-uncontrolled-truck-crushed-father-son-riding-a-bike-in-gopalganj-elderly-man-died-on-spot-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में ट्रक ने बाइक सवार राम जानकी मठ के मठाधीश को कुचला, मौके पर मौत; बेटा भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में ट्रक ने बाइक सवार राम जानकी मठ के मठाधीश को कुचला, मौके पर मौत; बेटा भी घायल
Tue, 22 Oct 2024 03:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:31 PM IST
सार
Gopalganj News: मीरगंज थाना अध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक हजारी दास
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोपालगंज जिले के मीरगंज थानाक्षेत्र के सेलार बथुआ मुख्य पथ पर लाइन बाजार के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता और पुत्र को कुचल दिया। इस हृदयविदारक घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची मीरगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल युवक को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देख-रेख में उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के कटेया थानाक्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी हजारी दास के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक हजारी दास बाइक पर सवार होकर जमीन विवाद मामले में तारीख पर बेटे प्राण के साथ हथुआ अनुमंडल कार्यालय गए हुए थे। हथुआ से घर वापस लौटने के दौरान जैसे ही वह मीरगंज थानाक्षेत्र के लाइन बाजार के पास पहुंचे कि एक अनियंत्रित ट्रक उन्हें रौंदकर मौके से फरार हो गया। वहीं, बाइक सहित सड़क पर गिरे हजारी दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्राण भी जख्मी हो गए। इस हादसे की सूचना मृतक के जख्मी बेटे ने पुलिस को दी। मीरगंज थाना पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटी और दो बेटे हैं। मृतक कटेया थानाक्षेत्र सेमरिया गांव स्थित राम जानकी मठ के मठाधीश थे। वहीं, इस मामले में मीरगंज थाना अध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन