फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Uncontrolled truck crushed father-son riding a bike in Gopalganj, elderly man died on spot

Bihar News: गोपालगंज में ट्रक ने बाइक सवार राम जानकी मठ के मठाधीश को कुचला, मौके पर मौत; बेटा भी घायल

Tue, 22 Oct 2024 03:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 22 Oct 2024 03:31 PM IST
सार

Gopalganj News: मीरगंज थाना अध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Uncontrolled truck crushed father-son riding a bike in Gopalganj, elderly man died on spot
मृतक हजारी दास - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोपालगंज जिले के मीरगंज थानाक्षेत्र के सेलार बथुआ मुख्य पथ पर लाइन बाजार के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता और पुत्र को कुचल दिया। इस हृदयविदारक घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची मीरगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल युवक को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देख-रेख में उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के कटेया थानाक्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी हजारी दास के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक हजारी दास बाइक पर सवार होकर जमीन विवाद मामले में तारीख पर बेटे प्राण के साथ हथुआ अनुमंडल कार्यालय गए हुए थे। हथुआ से घर वापस लौटने के दौरान जैसे ही वह मीरगंज थानाक्षेत्र के लाइन बाजार के पास पहुंचे कि एक अनियंत्रित ट्रक उन्हें रौंदकर मौके से फरार हो गया। वहीं, बाइक सहित सड़क पर गिरे हजारी दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्राण भी जख्मी हो गए। इस हादसे की सूचना मृतक के जख्मी बेटे ने पुलिस को दी। मीरगंज थाना पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
विज्ञापन



 
बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटी और दो बेटे हैं। मृतक कटेया थानाक्षेत्र सेमरिया गांव स्थित राम जानकी मठ के मठाधीश थे। वहीं, इस मामले में मीरगंज थाना अध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed