{"_id":"669f8af389a19fa94c03b9d6","slug":"bihar-news-two-shooters-of-gangster-lawrence-bishnoi-arrested-state-of-the-art-glock-pistols-recovered-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के दो शूटर गिरफ्तार, दोनों के पास से अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के दो शूटर गिरफ्तार, दोनों के पास से अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल बरामद
Tue, 23 Jul 2024 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:20 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े दो शातिर शूटरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई है। कहा जा रहा है कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिला पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े दो शातिर शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी राजस्थान और बिहार के हैं। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से ऑस्ट्रिया देश में निर्मित चार अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल बरामद की हैं। बताया जा रहा है की दोनों अपराधी नगालैंड की बस से पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे थे। लेकिन गोपालगंज जिले के कुचायकोट में STF और SOG-7 ज्वाइंट टीम ने यूपी-बिहार के बॉर्डर की बलथरी चेकपोस्ट के पास से उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
बड़ी प्लानिंग को पूरा करने पहुंचे थे दोनों शूटर
किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आए इन दोनों अंतरराज्यीय अपराधियों की पहचान राजस्थान के अजमेर जिले के बंगलिश वाश थानाक्षेत्र के केशरपुरा निवासी कमल राव और बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थानाक्षेत्र के बोआरीडीह गांव निवासी शांतनु शिवम के रूप में की गई है। इन दोनों ने पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के लिए काम करने की बात को स्वीकार किया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों के पकड़े जाने के बाद से पुलिस टीम अलर्ट मोड पर आ गई है।
विज्ञापन
वहीं, दोनों ही अपराधियों से पूछताछ करने बाद अजमेर, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिले में छापामारी की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों अपराधियों ने मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। इन दोनों द्वारा वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की गई थी। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि आखिरकार ऑस्ट्रिया में निर्मित पिस्टल इन तक कैसे पहुंची? साथ ही इनके गैंग में और भी कौन-कौन लोग शामिल हैं, पुलिस टीम जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पूर्व में भी पकड़े गए हैं इस गैंग के कई शातिर
गौरतलब है कि बीते 23 अक्तूबर 2023 को भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर को दबोचा गया था। उन दोनों की गिरफ्तारी रक्सौल के इंडो नेपाल बॉर्डर के पास से की गई थी। वहीं, पकड़े गए दोनों शूटरों की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के मैनाटांड़ निवासी शशांक पांडेय और पूर्वी चंपारण जिले के हरपुर गांव निवासी त्रिभुवन साह के तौर पर की गई थी। इन लोगों के पास से पुलिस टीम ने एक नाइन एमएम पिस्टल, दो कारतूस, 21 हजार नेपाली रुपये और एक बाइक बरामद की थी।
इसके साथ ही मुजफ्फरपुर पुलिस ने सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर एनएच-77 से बीते साल दो शूटर को हथियार के साथ पकड़ा था। उसके बाद यह जानकारी हुई है कि दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से ताल्लुक रखने वाले हैं। वहीं, इस बड़े गैंग के शूटर की बिहार में एंट्री से पुलिस भी अलर्ट पर है।